शादी के तीन महीने बाद नवविवाहिता ने दी जान
पुणे। हाथों की मेहँदी का रंग अभी छूटा भी नहीं था कि ससुरालवालों की प्रताड़ना से परेशान होकर नवविवाहिता ने अपनी जान दे दी। जी हाँ, पुणे में वैष्णवी हगवणे का मामला अभी ताज़ा ही है कि एक और महिला ने अपने ससुराल वालों की प्रताड़ना के कारण ख़ुदकुशी कर ली। खबर है कि महिला ने एक बिल्डिंग से नीचे कूदकर अपनी जान दे दी। इस संदर्भ में मृतक महिला के ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और पुलिस घटना की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना पुणे के बाणेर इलाके में हुई। मृतक महिला का नाम गंगा तेजस बेंबलकर (27) है। उसके पति का नाम तेजस शिवा बेंबलकर है। तेजस ने अमेरिका से उच्च शिक्षा हासिल की है। तेजस और गंगा की शादी 3 महीने पहले हुई थी। लेकिन शादी के बाद गंगा को खुशी मिलने के बजाय अपने ससुराल वालों की प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। गंगा के घरवालों ने आरोप लगाया है कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर नई-नवेली दुल्हन ने उसी बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड कर लिया जहां वह रहती थी। इस मामले में मृतक महिला के पिता ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, और पुणे के बाणेर पुलिस स्टेशन में उसके पति, सास, ननद और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा किया। उन्हें घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट मिला। इस सुसाइड नोट में महिला ने लिखा है कि वह मौत के लिए खुद जिम्मेदार है, लेकिन पुलिस महिला के परिवार के आरोपों के आधार पर जांच कर रही है। वहीं इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा है और सवाल उठ रहा है कि आखिर और कितने वैष्णवी और गंगा मारे जाएंगे ?

Tax Recovery Betul: नेशनल लोक अदालत से बैतूल नपा को बड़ी राहत: एक दिन में 75 लाख से ज्यादा टैक्स वसूली, देर रात तक लगी रही कतारें
Betul Girls School Toilet Construction: बैतूल जिले के 90 बालिका स्कूलों में बनेंगे नए शौचालय, छात्राओं को मिलेगी बड़ी सुविधा
Amla School Exam Negligence: ताला बंद मिला स्कूल ऑफिस, परीक्षा देने पहुंचे बच्चों को 4 घंटे करना पड़ा इंतजार; ग्रामीणों का प्रदर्शन
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 मार्च 2026)