खाद्य विभाग की सख्ती: फल विक्रेताओं को चेतावनी, दूषित फल बेचने वालों की खैर नहीं
दंतेवाड़ा•Jun 19, 2025: खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के सुस्मित देवांगन की टीम ने मंगलवार को बचेली मुख्य बाजार में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान बाजार में लगे फल विक्रेताओं की दुकानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों पर गंदगी, खुले में रखे फल, एक्सपायरी पैकेजिंग फूड सामग्री बरामद की।
टीम ने मौके पर ही दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि वे साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और किसी भी स्थिति में फलों पर केमिकल या प्रतिबंधित रंगों का उपयोग न करें। अधिकारी ने कहा कि यदि भविष्य में इस तरह की अनियमितताएं पाई गईं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुस्मित देवांगन ने फल विक्रेताओं से अपील करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों के ‘स्वास्थ्य से खिलवाड़ न करें, स्थानीय लोग जागरूक बने केवल ताजे और स्वच्छ फलों की ही खरीद करें।’
अधिकारियों ने दुकानदारों से लाइसेंस व स्वच्छता प्रमाण पत्र भी जांचे और कई दुकानदारों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। विभाग ने आगे भी ऐसे निरीक्षण अभियान जारी रखने की बात कही है। बता दे कि लंबे समय से शिकायत आने के बाद खाद्य विभाग ने उपरोक्त कार्यवाही कर दुकानदारों को चेतावनी दी है।

Betul Athlete News: खेतों की धूल से रिलायंस के ट्रैक तक: बैतूल के प्रह्लाद डहाके के सपनों को मिला अंबानी का साथ!
Betul District Hospital Negligence: सिस्टम की संवेदनहीनता: प्रसूता की मौत के 6 माह बाद भी 'धूल' खा रही जांच रिपोर्ट, एसडीएम के हस्ताक्षर का इंतजार
MGNREGA Pendency Betul: योजनाओं के चक्रव्यूह में फंसा ग्रामीण विकास: मनरेगा बंद, 'जीरामजी' शुरू नहीं; मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान