son killed mother: कलयुगी बेटे ने जन्मदात्री मां को ही उतार दिया मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
son killed mother: बैतूल। जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र में एक आरोपी ने अपनी उस मां की ही हत्या कर डाली, जिसने उसे इस दुनिया में लाया था। मामले की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि धारा 194 बीएनएसएस के तहत थाना साईंखेड़ा द्वारा एक महिला की संदिग्ध मृत्यु की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान साक्षियों रूपसिंह सिसोदिया, सुहागाबाई सिसोदिया, उमाबाई सिसोदिया, उर्मिला सिसोदिया एवं संगीताबाई अतुलकर के कथन लिए गए। जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतिका गेंदीबाई बाघमारे अपने पुत्र लखन बाघमारे (उम्र 48 वर्ष), निवासी ग्राम सेमझिरा के साथ रहती थी। आरोपी का स्वभाव विवादित था तथा वह अक्सर घर में झगड़ा-विवाद करता था।

विवाद की आवाजें पड़ोसियों ने भी सुनीं
2 मार्च की रात्रि में भी आरोपी लखन बाघमारे का अपनी मां के साथ विवाद हुआ, जिसकी आवाजें पड़ोसियों ने भी सुनीं। जांच के दौरान प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृत्यु का कारण गला दबाने से कंठिका अस्थि में फ्रैक्चर होना बताया गया, जिससे स्पष्ट हुआ कि मृतिका की मृत्यु गला दबाने से हुई है।
आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज
संपूर्ण मर्ग जांच, मर्ग इंटिमेशन, देहाती मर्ग नालसी, शव पंचनामा, पीएम रिपोर्ट एवं साक्षियों के कथनों के आधार पर आरोपी लखन बाघमारे के विरुद्ध अपराध क्रमांक 30/26 धारा 103(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे साईंखेड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
इनकी रही कार्रवाई में विशेष भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक राजन उईके, उप निरीक्षक पूनम चंद साहू, प्रधान आरक्षक रामानंद धुर्वे, राजकुमार, दिलीप झड़बड़े, देवेंद्र ठाकुर, आरक्षक विकास जैन, विनोद साहू, अमित टीकम, संतराम, बबलू धुर्वे, प्रधान आरक्षक चालक रविंद्र नागले, सैनिक मुंशीलाल सिरसाम की विशेष भूमिका रही।

RTO Checking in Betul: परिवहन विभाग की दबिश से बस स्टैंड पर मचा हड़कंप; चेकिंग देख बसें लेकर भागे चालक, बिना परमिट वाली बस जब्त
राशिफल 03 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
Betul Congress News: जिला कांग्रेस कमेटी के 51 पदाधिकारियों की सूची में दिखा निलय का दबदबा, राष्ट्रीय जनादेश का पूर्वानुमान फिर सटीक
Massive Fire Betul: आंधी-तूफान के बीच बर्राढाना में भीषण आग, 10 मकान जलकर खाक, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी