नया इलेक्ट्रिक स्कूटर वीडा वीएक्स2 जल्द होगा लॉन्च
नई दिल्ली । अगले महीने 1 जुलाई 2025 को हीरो मोटोकॉर्प कंपनी अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर वीडा वीएक्स2 लॉन्च करने जा रही है। यह स्कूटर खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो बजट फ्रेंडली विकल्प की तलाश में हैं।
वीडा वीएक्स2 को बेट्री-एस-ए- सर्विस मॉडल पर पेश किया जाएगा। इस मॉडल के तहत ग्राहकों को बैटरी खरीदने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वे इसे किराए पर ले सकेंगे। इससे स्कूटर की शुरुआती कीमत काफी हद तक कम हो जाएगी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी आम लोगों की पहुंच में आएगी। ग्राहकों को अपनी जरूरत के मुताबिक सब्सक्रिप्शन प्लान चुनने की सुविधा मिलेगी। कंपनी की योजना ऐसे प्लान लाने की है जो डेली कम्यूटर, वीकेंड यूजर और ज्यादा दूरी तय करने वालों के लिए अलग-अलग विकल्प देंगे। वीडा वीएक्स2 असल में वीडा झेड कॉन्सेप्ट पर आधारित है जिसे पहली बार ईआईसीएमए में पेश किया गया था।
वीएक्स2 को हीरो की अब तक की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर माना जा रहा है। इसकी बुकिंग और डिलीवरी 1 जुलाई से शुरू हो सकती है। स्कूटर लॉन्च के साथ ही देश के कई शहरों में उपलब्ध कराई जाएगी। वीएक्स2 का सीधा मुकाबला बजाज चेतक, ओला एस1 एयर, एथर 450एस और टीवीएस आईक्यूब जैसे लोकप्रिय मॉडलों से होगा। यह वीडा वी 2 का टोंड-डाउन वर्जन है और डिजाइन में सरलता व आधुनिकता का मिश्रण देखने को मिलेगा।

Betul MRF Plant: जल्द शुरू होगा कढ़ाई ट्रेंचिंग ग्राउंड: बैतूल में MRF प्लांट का काम तेज, गौठाना से शिफ्ट होगा शहर का कचरा
Betul Illegal Liquor: किराना दुकानों और पानठेलों पर खुलेआम बिक रही शराब, पुलिस और आबकारी विभाग बना मूकदर्शक
PM मोदी और जर्मन चांसलर के बीच अहम वार्ता, व्यापार से टेक्नोलॉजी तक सहयोग पर जोर
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप