स्वतंत्रता दिवस पर फिल्मी सितारों का संदेश, अक्षय और मोहनलाल ने दी बधाई
मुंबई : आज 15 अगस्त के दिन भारत को अंग्रेजी की गुलामी से आजाद हुए 78 साल हो गए हैं। इस खुशी के पल को हर भारतीय जश्न के रूप में मना रहा है और सभी एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में सिनेमाई दुनिया के दिग्गज सितारे स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई संदेश दे रहे हैं, जिनमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी से लेकर मोहनलाल और प्रकाश राज जैसे कलाकार शामिल हैं। आइए जानते हैं किस सेलेब ने क्या कहा।
अक्षय कुमार ने सफाईकर्मियों के साथ मनाया आजादी दिवस
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया, जिसमें वो समुद्र किनारे सफाई कर रहे कर्मचारियों के साथ आजादी दिवस मनाते हुए नजर आ रहे हैं।
अनुपम खेर दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
अनुपम खेर ने एक वीडियो संदेश करते हुए लिखा, 'प्रभु से प्रार्थना है कि हमारा देश हर दिशा में दिन दुगनी और रात चौगुनी तरक्की करें। जय हिन्द।'
प्रकाश राज ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद
अभिनेता प्रकाश राज ने अपने एक्स अकाउंट पर तिरंगे के रंग में रंगा एक ग्राफिक्स साझा करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि जब लोगों की स्वतंत्रता पर खतरा आए, तो उन्हें चुप रहने की बजाय बोलना चाहिए।
सुनील शेट्टी ने कहा- भारतीय होने पर गर्व
सुनील शेट्टी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देश के वीर जवानों की बहादुरी को सलाम किया है।
मुनमुन दत्ता ने मनाया आजादी का जश्न
एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाई है, जिसमें वो पीले और व्हाइट कलर की साड़ी पहने दिख रही हैं।

Betul Collector Action: कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर पटवारी पर गिरेगी निलंबन की गाज, रीडर की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश
Betul Encroachment Drive: शहर से हटाया जाएगा अवैध अतिक्रमण, विशेष अतिक्रमण दस्ता गठित, शुरू होगी मुहिम
Betul property tax increase: अब ज्यादा हल्की होगी जेब, बैतूल में संपत्ति कर 10% बढ़ा, हंगामे के बीच परिषद बैठक में बड़ा फैसला
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा