Hdb Financial IPO Allotment मिला या नहीं
नई दिल्ली। ग्रे मार्केट में अपने प्रीमियम के चलते Hdb Financial IPO निवेशकों के बीच काफी फेमस हो गया है। आज इस आईपीओ की अलॉटमेंट (IPO Allotment Status) होने वाली है। इसका मतलब है कि आज के दिन पता चलेगा कि किन-किन निवेशकों को ये आईपीओ मिला है।
किसी भी आईपीओ की अलॉटमेंट Registrar और जिस एक्सचेंज में वे लिस्ट होने वाला है, वहां से पता कर सकते हैं। सबसे पहले हम जानेंगे कि आप एक्सचेंज से अलॉटमेंट कैसे पता कर सकते हैं। ये एक मेनबोर्ड कैटेगरी का आईपीओ होने वाला है, इसलिए ये बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट होगा।
BSE पर कैसे करें अलॉटमेंट चेक?
- स्टेप 1- सबसे पहले आपको बीएसई एप्लीकेशन चेक वेबसाइट पर जाना होगा।
- स्टेप 2- इसके बाद यहां आपको इश्यू टाइप Equity चुना होगा।
- स्टेप 3- फिर यहां इश्यू नेम पर कंपनी का नाम चुना होगा।
- स्टेप 4- इसके बाद एप्लीकेशन नंबर या पैन नंबर दर्ज करना होगा।
- स्टेप 5- फिर I am not a rabot पर क्लिक कर, सर्च पर टेप करें।
Nse पर कैसे करें चेक?
- स्टेप 1- इसके लिए आपको सबसे पहले गूगल पर NSE Application Check सर्च करना होगा।
- स्टेप 2- यहां आपको Equity & SME IPO पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप 3- फिर कंपनी का नाम सिलेक्ट करें। इसके बाद पैन नंबर या एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।
- स्टेप 4- लास्ट में सबमिट पर क्लिक करें। जिसके बाद स्क्रीन पर स्टेटस दिख जाएगा।
इस आईपीओ का Registrar Mufg Intime India Private Limited है। Registrar से अलॉटमेंट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
कैसे करें चेक
- सबसे पहले आपको Mufg Intime India की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां Public Issue वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
- फिर पैन नंबर या अन्य विकल्प को चुनें। इसके बाद चुने गए विकल्प का नंबर दर्ज करें।
- अंत में Submit वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

Girdawari Work Betul: बैतूल में अधूरी गिरदावरी से अटका गेहूं पंजीयन, तारा एप की दिक्कतों से किसान परेशान
Betul Krishi Upaj Mandi News: बैतूल कृषि उपज मंडी में हम्मालों का दबदबा, 1500 रुपये नहीं देने पर किसान की तुलाई रोकी, 5 घंटे ठप रही नीलामी
Mahashivratri Abhishek Vidhi: महाशिवरात्रि पर केवल जल से अभिषेक भी फलदायक, श्रद्धा भाव ही सबसे बड़ा पूजन
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने