गंगा दशहरा 26 मई को
ज्येष्ठ मास के शुक्लपक्ष की दशमी को गंगा दशहरा पर्व के रूप में जाना जाता है। सनातन धर्म में गंगा दशहरा का पर्व बेहद पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं। मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य, जप-तप और मां गंगा की पूजा करने से व्यक्ति के दस प्रकार के पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस बार गंगा दशहरा पर्व 26 मई को मनाया जाएगा।
हिंदू मान्यता के अनुसार गंगा दशहरा वाले दिन गंगा तट पर जाकर न सिर्फ स्नान बल्कि दान का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. गंगा दशहरा पर इन चीजों का दान करने पर जीवन का दुख और दुर्भाग्य दूर और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
1. जल का दान
हिंदू धर्म में जल के दान का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है।ऐसे में ज्येष्ठ मास की दशमी तिथि पर किसी जरूरमंद व्यक्ति को घड़े में बढ़कर या फिर बोतल आदि में भरकर शीतल जल प्रदान करें। यदि आप चाहें तो गंगा दशहरा वाले दिन किसी प्यासे व्यक्ति या फिर राहगीरों को शर्बत पिला कर पुण्य की प्राप्ति कर सकते हैं। अन्न का दान
2 अन्न का दान
वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्लपक्ष की दशमी को गंगा दशहरा पर्व के रूप में जाना जाता है। सनातन धर्म में गंगा दशहरा का पर्व बेहद पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं। मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य, जप-तप और मां गंगा की पूजा करने से व्यक्ति के दस प्रकार के पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
हिंदू मान्यता के अनुसार गंगा दशहरा के दिन जल की तरह अन्न दान का भी काफी महत्व माना गया है। ऐसे में इस दिन जीवन से जुड़े दोषों को दूर करने के लिए किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार अनाज का दान जरूर करना चाहिए। हिंदू मान्यता के अनुसार गंगा दशहरा के दिन व्यक्ति को कम से कम 10 मुट्टी अनाज जरूर दान करना चाहिए।
3 सत्तू का दान
उत्तर भारत में सत्तू को पारंपरिक खाद्य पदार्थ माना जाता है जो मुख्य रूप से चने जौ आदि को पीसकर बनाया जाता है। सत्तू का शर्बत या फिर उसका अन्य तरह से किया जाने वाला सेवन न सिर्फ पेट भरता है बल्कि यह पेट को भी ठंडक भी देता है। ऐसे में गर्म मौसम से राहत प्रदान करने वाले सत्तू का दान गंगा दशहरा पर शुभ माना गया है।

जनजातीय कल्याण के सरकार कर रही प्रभावी प्रयास : राज्यपाल पटेल
प्रदेश में नागरिकों को लोक परिवहन सुविधा के लिये सुगम परिवहन सेवा योजना शीघ्र प्रारंभ करे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यूपी हाईवे नेटवर्क का लिया जायजा, रखरखाव पर दिए निर्देश
Ration Shop Irregularities: राशन वितरण में गड़बड़ी पड़ी भारी, कलेक्टर की नाराजगी के बाद सेल्समैन सस्पेंड
कैबिनेट मंत्री इन्दर सिंह परमार ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
इबोला को लेकर बढ़ी चिंता, दिल्ली एयरपोर्ट पर हेल्थ जांच के आदेश