रेस्टोरेंट पर फायरिंग, 3 की मौत
वॉशिंगटन। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में एक नाव से रेस्टोरेंट पर अंधाधुंध फायरिंग की गई, इस गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। हमलावर फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गया। ये घटना साउथपोर्ट यॉट बेसिन इलाके में स्थित अमेरिकन फिश कंपनी रेस्तरां और पब में हुई। पुलिस ने कहा कि फायरिंग में 7 लोगों को गोली लगी है, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत के बारे में जानकारी शेयर नहीं की गई है। वहीं, साउथपोर्ट के सिटी मैनेजर नोहा साल्डो ने बताया कि नाव सीधे रेस्तरां के पास आई और वहां मौजूद भीड़ पर गोलियां बरसा दीं। इसके बाद नाव तेजी से वहां से निकल गई।

Instagram Love Story: प्यार के लिए पार की सरहदें: इंस्टाग्राम फ्रेंड से आर्य समाज में रचाई शादी, 4 दिन बाद ही उत्तराखंड पुलिस ले गई साथ
Betul Water Crisis 2026: सूख गया माचना एनीकट: शहर की प्यास बुझाने के लिए अब कोई 'बैकअप' नहीं, इमरजेंसी स्टॉक खत्म
राशिफल 18 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी
कल का 'नक्सल गढ़' आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
एमपी ट्रांसको ने सुरक्षित दूरी सुनिश्चित कर मानव जीवन को जोखिम से बचाया