लोन चुकाने के लिए बना तांत्रिक, फर्जी बाबा गिरफ्तार
बेमेतरा|पारिवारिक समस्याएं सुलझाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले ढोंगी बाबा को बेमेतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम ‘गोरखनाथ शक्ति बाबा’ बताया जा रहा है. बाबा के पास से पुलिस ने लगभग 5 लाख रुपये कीमत के गहने बरामद किए हैं. इस मामले में जांच जारी है|
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मामला साजा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया का है. शिकायतकर्ता भागवत साहू अपनी बेटी के ससुराल में हो रहे विवाद और कलह से परेशान रहते थे. मोहतरा गांव में रहने वाले जालम दास कोशले ने उनकी मुलाकात बिहार में रहने वाले रविंद्र कुमार देव उर्फ गोरखनाथ शक्ति बाबा से कराई. उसने भागवत साहू को बताया कि घर का पाती (दोष) उखड़ गया है, जिस वजह से विवाद हो रहा है|
पुलिस के अनुसार आरोपी ने दावा किया कि वह अपनी शक्तियों से ठीक कर देगा. इसके बाद ठगी का सिलसिला 10 फरवरी 2026 से शुरू हुआ. आरोपी ने शिकायतकर्ता से 6.63 लाख रुपये कीमत के सोना-चांदी के जेवर और नकदी ऐंठ ली|
33.9 ग्राम सोना भी ठगा
सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि ढोंगी बाबा ने प्रार्थी की गैर मौजूदगी में पत्नी और बेटी को अपनी बातों में फंसा लिया. शुद्धिकरण के नाम पर उसने 33.9 ग्राम (मंगलसूत्र, लॉकेट आदि) और 130 ग्राम चांदी के गहने लेकर फरार हो गया|
ठगी की रकम से लोन चुकाया
शिकायत के बाद पुलिस ने बिहार के दरभंगा जिले के माधोपुर गांव से आरोपी बाबा को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने ठगी से मिली रकम से उसने लोन चुका दिया. फर्जी बाबा को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है|

Betul Collector strict instructions: अफसरों को कलेक्टर की सख्त चेतावनी: छोटी शिकायतें जिले तक न आएं, फील्ड विजिट अनिवार्य
Wheat Registration Fraud Betul: गेहूं पंजीयन में गड़बड़ी की आशंका: सेटेलाइट जांच में फेल हो रहे किसान, स्लॉट बुकिंग पर असर
TET Exam Importance MP: खरी-खरी: राजनैतिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को बताया मप्र शासन, इसलिए जरुरी है शिक्षकों के लिए टीईटी
College Chowk Betul Road Open: अच्छी खबर: कॉलेज चौक जल्द खुलेगा, चौड़ीकरण-पुलिया कार्य पूरा, ट्रैफिक को बड़ी राहत
राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
Pradeep Agrawal बाबा से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, तभी हुआ विवाद