द्वारका में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार
नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका स्थित श्याम विहार इलाके में पुलिस और विकास गुलिया उर्फ लगरपुरिया गैंग के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर बिछाए गए जाल के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसकी जवाबी कार्रवाई में एक शूटर के पैर में गोली लगी है।
'ऑपरेशन लंगड़ा' के तहत बड़ी कामयाबी:
डीसीपी कुशल पाल सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन लंगड़ा' के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, ये दोनों आरोपी हाल ही में द्वारका में हुई एक अन्य गोलीबारी की घटना में भी शामिल थे। लगरपुरिया गैंग का सरगना विकास गुलिया फिलहाल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है, लेकिन उसका नेटवर्क अब भी सक्रिय है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

बांकुरा रैली: पीएम मोदी का टीएमसी पर हमला, 'निर्मम सरकार' को बताया महिला विरोधी
Betul Crime News: खेत विवाद में पूर्व सीआरपीएफ जवान की हत्या, फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार
Sarni News Today: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, सारणी पुलिस की बड़ी सफलता
अमित शाह का मोडाकुरिचि में शक्ति प्रदर्शन, डीएमके सरकार पर बोला तीखा हमला