क्या वामिका गब्बी ने किया था राजपाल यादव को इग्नोर? एक्टर ने बताई सच्चाई
अक्षय कुमार, राजपाल यादव और वामिका गब्बी के साथ अन्य कलाकार इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इन सबके बीच कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे थे, जिन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि वामिका राजपाल को इग्नोर कर रही हैं। अब इन वीडियोज को लेकर राजपाल ने खुलकर बात की है।
वायरल वीडियो पर क्या बोले राजपाल
जूम के साथ बातचीत में राजपाल ने इन बातों को खारिज किया और इनके पीछे की कहानी बताई। उन्होंने कहा, ‘ये कैसे होता है कि जैसा आपका कैमरा एंगल होता है, मैं वहां किसी दूसरे को कर रहा हूं, वो बेचारी किसी दूसरे को कर रही है, लेकिन वो कैमरा एंगल ऐसा लगा।’
लोगों को इसमें भी एंटरटेनमेंट ढूंढना है
उन्होंने आगे कहा, ‘जैसे हम लोग सीन बनाते- तुम वहां खड़े हो जाओ, मैं यहां हो जाता हूं और लड़किया बीच में खड़ी हो जाएंगी, वैसे ही अक्षय पाजी के साथ तीन लड़किया खड़ी हैं। लेकिन अगर लोगों को इसमें भी एंटरटेनमेंट ढूंढना है, तो उसमें कोई दिक्कत नहीं है। हम ईमानदारी से वामिका, अक्षय पाजी और इन सब पर खूब हंस चुके हैं।’
सबके साथ काफी अच्चा रिश्ता है
राजपाल यादव ने आगे यह भी बताया कि वे सबके साथ काफी अच्चा रिश्ता शेयर करते हैं और कोई फॉर्मेलिटी नहीं है। उन्होंने इस बात को माना कि कोई अगर दूर से मुझे देख रहा है, तो वो गलत तरीके से चीजें ले सकता है। उन्होंने ये भी कहा कि उनके 25 साल के करियर में उन्हें कभी इग्नोर्ड फील नहीं हुआ।
कब रिलीज होगी फिल्म?
बता दें कि फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को रिलीज होगी। इसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल, असरानी, तब्बू और मिथिला पालकर जैसे एक्टर्स नजर आएंगे।

Maize Arrival Chaos: मक्का की बंपर आवक से मंडी में हाहाकार, सड़कों तक फैले बोरे, किसानों को नहीं मिल रही जगह
Patwari Salary Delay: बीसीओ बदलाव से पटवारियों-आरआई का वेतन अटका, बिना तैयारी के फैसले पर उठे सवाल
Astroturf Cleaning Waste: खराब हो चुके एस्ट्रोटर्फ की सफाई पर लाखों खर्च, नए टर्फ से पहले उठे फिजूलखर्ची के सवाल
राशिफल 10 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
MP IAS Transfer 2026: एमपी में 26 IAS अफसरों के तबादले, डॉ. सौरभ संजय सोनवणे बैतूल के नए कलेक्टर, नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी गए रीवा
मंदिर में प्रवेश रोकना धर्म विरोधी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता