सलमान की इंसानियत को करीब से देखा आयशा जुल्का ने
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की दरियादिली और चैरिटी के कई किस्से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक घटना ऐसी भी है जिसे अभिनेत्री आयशा जुल्का आज तक नहीं भूल पाई हैं। एक्ट्रेस ने सलमान के साथ 1991 में फिल्म कुर्बान में काम किया था और उसी दौरान उन्होंने अभिनेता की इंसानियत और बहादुरी को करीब से देखा। आयशा जुल्का ने एक इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान 2007 में भले ही ‘बीइंग ह्यूमन’ ट्रस्ट लेकर आए, लेकिन वह उससे पहले भी जरूरतमंदों की मदद करते थे। शूटिंग खत्म होने के बाद जब सब घर लौटते, तो सलमान सेट पर बचा हुआ खाना इकट्ठा करते और सड़कों पर सो रहे गरीबों व भिखारियों को ढूंढ-ढूंढकर खाना बांटते। चाहे रात कितनी भी देर हो, सलमान अपनी गाड़ी रोककर जरूरतमंदों को जगाते और उन्हें खाना देते। आयशा के अनुसार, सलमान न केवल बेहतरीन एक्टर हैं, बल्कि दिल से अच्छे इंसान भी हैं।
उन्होंने एक और वाकया सुनाते हुए बताया कि कुर्बान की शूटिंग के दौरान सलमान ने उनकी जान बचाई थी। एक गाने की शूटिंग रेलवे ट्रैक पर हो रही थी, और यूनिट को बताया गया था कि ट्रेन नहीं चलेगी। लेकिन अचानक ट्रेन चल पड़ी। गाने के तेज म्यूजिक की वजह से आयशा को ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। तभी सलमान ने खतरा भांप लिया और उन्हें जोर से खींच लिया। आयशा ने कहा, सलमान ने उन्हें इतनी जोर से खींचा कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे वह हवा में उड़ गई हों। ट्रेन उनके पास से गुजर गई और सलमान की फुर्ती से उनकी जान बच गई।

Betul Collector Action: कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर पटवारी पर गिरेगी निलंबन की गाज, रीडर की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश
Betul Encroachment Drive: शहर से हटाया जाएगा अवैध अतिक्रमण, विशेष अतिक्रमण दस्ता गठित, शुरू होगी मुहिम
Betul property tax increase: अब ज्यादा हल्की होगी जेब, बैतूल में संपत्ति कर 10% बढ़ा, हंगामे के बीच परिषद बैठक में बड़ा फैसला
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा