Betul Illegal Posters Removal: अवैध प्रचार सामग्री पर नगर पालिका की सख्ती, पोल और पेड़ों पर चला सफाई अभियान
Betul Illegal Posters Removal: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। शहर भर में लगे बिजली के पोल और पेड़ प्रचार का माध्यम बन गए थे। इन्हें प्रचार सामग्री से जैसे पाट दिया गया था। इससे एक ओर जहां नगर पालिका को राजस्व की हानि हो रही थी, वहीं कई बार इनके कारण हादसे भी हो रहे थे। इन्हीं बातों को देखते हुए शुक्रवार को इन्हें हटाने के लिए नगर पालिका ने बाकायदा अभियान चलाया। इसके तहत बिजली के पोल और पेड़ों पर लगाए गए बैनर, पोस्टर आदि हटाए गए।
अवैध रूप से लगाई गई प्रचार सामग्री को हटाने के लिए नपा सीएमओ नवनीत पांडेय ने दल गठित किया था। इस दल के प्रभारी राजस्व निरीक्षक बृजगोपाल परते बनाए गए थे, जबकि दल सहायक के रूप में विद्युत प्रभारी उपयंत्री जतिन पाल, अमित सक्सेना और समयपाल इसरार कुरैशी तथा स्टाफ को तैनात किया गया था।
सीएमओ के निर्देश पर इस दल ने आज सुबह से ही शहर में स्थित वृक्षों, डिवाइडर और बिजली के पोलों पर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स, पोस्टर, झंडी और बैनर आदि प्रचार सामग्री को हटाए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी थी। दल प्रभारी बृजगोपाल परते ने बताया कि दिन भर चली कार्रवाई में पेड़ों और पोलों पर अवैध रूप से लगाए गए करीब 300 छोटे बैनर, पोस्टर आदि हटाए गए हैं। उनके मुताबिक इन्हें लगाने वालों का पता नहीं चल पाया, जिसके चलते जुर्माना लगाने की कार्रवाई नहीं की जा सकी।

Betul Rain News: बैतूल में रिमझिम से मिली राहत, अच्छी पैदावार के लिए अब तेज बारिश की आस
Shahpur Theft Case: पांच महीने बाद चोरी का खुलासा, नरसिंहपुर का आरोपी गिरफ्तार, साथी पर 10 हजार का इनाम
Betul Nagar Nigam: नगर निगम बनने की राह में अड़चन, 5 पंचायतों की असहमति के बाद प्रशासन सक्रिय
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा