Gelendra Rathore BJP Appointment: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की ही है। जिसमें जिले के पाढर निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता गेलेन्द्र राठौर को प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है। श्री राठौर के प्रदेश सह संयोजक बनने से पाढर सहित जिले भर में भाजपा कार्यकर्त्ताओं में हर्ष व्याप्त है। मंगलवार को दिन भर श्री राठौर के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। सभी ने श्री राठौर को फूल मालाएं पहनाकर बधाई दी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का आभार व्यक्त किया।

भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक धीर खंडेलवाल द्वारा सोमवार देर रात व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमें १३ सह संयोजक, प्रदेश कार्यालय, मीडिया, सोशल मीडिया, शासन की योजना के प्रचार-प्रसार के प्रभारी एवं सह प्रभारी की घोषणा की। भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ में बैतूल जिले से वरिष्ट भाजपा नेता गेलेन्द्र राठौर को प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है। श्री राठौर का परिवार जनसंघ के समय से पार्टी से जुड़ा हुआ है।

श्री राठौर स्वयं भी १९९० से भाजपा में सक्रिय है। १९९४ में भाजयुमो के जिला मंत्री बनने के बाद वे भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, भाजपा ग्राम विकास प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भाजपा के जिला मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदो की जिम्मेदारी सम्हाल चुके हैं। इसके साथ ही वे ग्राम पंचायत पाढर के सरपंच और उपसरपंच भी रह चुके हैं। श्री राठौर की पार्टी के प्रति कर्मठता, निष्ठा के चलते उन्हें भाजपा व्यापारी प्रकोष्ट प्रदेश सह संयोजक की जिम्मेदारी दी है। देर रात सूची जारी होने के बाद से ही श्री राठौर को सोशल मीडिया एवं मोबाइल पर बधाइयां देने का दौर शुरू हो गया।

मंगलवार को पाढर के साथ ही घोड़ाडोंगरी शाहपुर, बैतूल से आए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्री राठौर के निवास पहुंचकर फूलमाला पहनाकर मुंह मीठा करवाया। इस दौरान भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री दीपक उईके, पाढर मंडल सहप्रभारी अजय बाजपेयी, जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश परते, विजय रघुवंशी बैतूल, सोनू यादव, प्रमोद दुफारे, राजू मालवीय, आशीष शुक्ला, प्रतीक रघुवंशी, मनीष पटेल, भूपेश श्रीवास्तव, कृष्णकांत आर्य, सचिन राठौर, मनोज भलावी, अशोक खातरकर, छोटेलाल धुर्वे, नीलेश बांसे, सोमकिशोर वांसे, राजू शेषकर, फगन धुर्वे, जगदीश राठौर, नंदनकिशोर राठौर, मोहन राठौर, अंकित राठौर, विकास राठौर, आकाश साहू सहित क्षेत्र के कई भाजपा कार्यकर्ता श्री राठौर को बधाई देने पहुंचे। इस दौरान श्री राठौर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनक पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। श्री राठौर के व्यापारी प्रकोष्ठ सह संयोजक बनने से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।