महाकाल की शरण में कार्तिक आर्यन, नंदी हॉल में टेका माथा
उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में देश की नामचीन हस्तियों और राजनेताओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता कार्तिक आर्यन सोमवार रात बाबा महाकाल की शयन आरती में शामिल होने उज्जैन पहुंचे। भक्ति भाव से सराबोर दिखे कार्तिक आर्यन की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।
नंदी हॉल में बैठकर किया ओम नमः शिवाय का जाप
सफेद शर्ट और नीली जींस में सादगीपूर्ण अंदाज में पहुंचे कार्तिक आर्यन महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में सबसे आगे बैठे नजर आए। शयन आरती के दौरान परिसर में गूंज रहे 'ओम नमः शिवाय' के मंत्रोच्चार के साथ वे भी लय मिलाते दिखे। आरती संपन्न होने के उपरांत उन्होंने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना कही और गर्भगृह की चौखट पर माथा टेककर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
फैंस में दिखा उत्साह, आगामी फिल्मों की तैयारी
मंदिर परिसर में कार्तिक आर्यन को अपने बीच पाकर श्रद्धालुओं और उनके फैंस में खासा उत्साह देखने को मिला। हालांकि, पूजा-अर्चना के तुरंत बाद एक्टर मंदिर से रवाना हो गए। हाल ही में फिल्म 'चंदू चैंपियन' में नजर आए कार्तिक जल्द ही एक नई स्पोर्ट्स ड्रामा, फैंटेसी कॉमेडी 'नागजिला' और एक देशभक्ति एक्शन ड्रामा फिल्म में नजर आने वाले हैं।
ओडिशा के राज्य मंत्री गोकुलानंद ने की भस्म आरती
कार्तिक आर्यन के दर्शन के बाद मंगलवार तड़के ओडिशा सरकार के मत्स्य पालन, पशु संसाधन विकास तथा MSME राज्य मंत्री गोकुलानंद भी महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने तड़के होने वाली प्रसिद्ध भस्म आरती में भाग लिया और विधि-विधान के साथ पूजन कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उनका स्वागत कर उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद भेंट किया गया।

Betul Air Force Candidate Death: एयरफोर्स ज्वाइनिंग से एक दिन पहले युवक की मौत, कुएं में मिला शव, सड़क पर उतरे ग्रामीण
Madhya Pradesh Bus Strike: 7 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम, नहीं मानी मांगें तो थम जाएंगे बसों के पहिए
Betul Land Encroachment: सरकारी जमीन पर कब्जे का बड़ा खेल, जांच में सामने आए 27 अतिक्रमण
Outsource Employees Salary: सीएमएचओ कार्यालय पर गंभीर आरोप, सफाईकर्मियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान