Betul Dowry Death Case: दहेज की प्रताड़ना से टूटी नवविवाहिता, कुएं में कूदकर दी जान, पति-सास-ससुर गिरफ्तार
Betul Dowry Death Case: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र में एक नव विवाहिता द्वारा कुएं में कूद कर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद महिला के पति, ससुर और सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपियों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने के कारण नव विवाहिता यह कदम उठाने को मजबूर हुई थी।
पुलिस ने बताया कि नव विवाहिता (मृतिका) का विवाह 20 अप्रैल 2026 को अजय पिता दीना ढोबारे, उम्र 30 साल निवासी लालढाना, ग्राम गुबरेल से हुआ था। शादी के बाद से ही नव विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। प्रताड़ना के परिणामस्वरूप 15 जुलाई को मृतिका का शव गांव के कुएं में प्राप्त हुआ। उसकी असामान्य परिस्थितियों में मृत्यु होना पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की। प्रकरण की जांच एसडीओपी मुलताई शिव कुमार सिंह द्वारा की जा रही है।
दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के विरुद्ध थाना बोरदेही में अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार थे। पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश देकर सघन तलाश की गई। परिणामस्वरूप तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अजय पिता दीना ढोबारे उम्र 30 साल, दीना पिता उन्नी ढोबारे उम्र 50 साल और चंपाबाई पत्नी दीना ढोबारे, उम्र 48 साल तीनों निवासी लालढाना, ग्राम गुबरेल शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
प्रकरण में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
प्रकरण में एसडीओपी मुलताई शिव कुमार सिंह, थाना प्रभारी बोरदेही राधेश्याम वट्टी, एएसआई कमल सिंह मेहर, प्रधान आरक्षक अनिल धुर्वे, महिला आरक्षक आरती पवार, आरक्षक विशाल चौरसिया, किशोर साहू, गोपाल पवार, राधेश्याम कमरे की सराहनीय भूमिका रही।

Betul Air Force Candidate Death: एयरफोर्स ज्वाइनिंग से एक दिन पहले युवक की मौत, कुएं में मिला शव, सड़क पर उतरे ग्रामीण
Madhya Pradesh Bus Strike: 7 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम, नहीं मानी मांगें तो थम जाएंगे बसों के पहिए
Betul Land Encroachment: सरकारी जमीन पर कब्जे का बड़ा खेल, जांच में सामने आए 27 अतिक्रमण
Outsource Employees Salary: सीएमएचओ कार्यालय पर गंभीर आरोप, सफाईकर्मियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान