8 साल बाद उसी जगह पहुंचे निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा के इमोशनल मैसेज ने खींचा ध्यान
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के पति और पॉप गायक निक जोनस ने स्पेन में बिताई गई अपनी छुट्टियों की बेहद खूबसूरत झलक सोशल मीडिया पर साझा की है। निक ने अपनी पत्नी प्रियंका का 44वां जन्मदिन बहुत ही खास और रोमांटिक अंदाज में मनाया, जिसकी कुछ प्यारी तस्वीरें उन्होंने अपने फैंस के साथ भी शेयर की हैं।
8 साल पहले प्रियंका ने दिया था ‘हां’ जवाब
रविवार की रात निक जोनस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी प्रपोजल नाइट की एक पुरानी और प्यारी थ्रोबैक सेल्फी शेयर की। इस तस्वीर में निक कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए देख रहे हैं, जबकि प्रियंका अपने हाथ से चेहरा थोड़ा छिपाते हुए अपनी खूबसूरत सगाई की अंगूठी (इंगेजमेंट रिंग) फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर के साथ निक ने बहुत ही प्यारा कैप्शन लिखा, ‘8 साल पहले उसने हां कहा था,’ और साथ ही रिंग का इमोजी भी जोड़ा। निक के इस पोस्ट का जवाब देते हुए प्रियंका ने कमेंट किया, ‘बहुत खुश हूं कि तुमने पूछा।’
साल 2018 में हुआ था निक और प्रियंका का रिश्ता पक्का
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निक जोनस ने 19 जुलाई 2018 को लंदन में प्रियंका चोपड़ा को बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। इसके लिए उन्होंने एक पूरी स्टोर को बुक कर उनके लिए एक परफेक्ट रिंग चुनी थी। इसके बाद इस जोड़े ने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने ऑफिशियल किया और दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शाही अंदाज में सात फेरे लिए। उनकी शादी के समारोह कई दिनों तक चले थे, जिसमें ईसाई और हिंदू दोनों धर्मों की परंपराओं का पालन किया गया था। आगे चलकर जनवरी 2022 में इस कपल ने सरोगेसी के जरिए अपनी लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का इस दुनिया में स्वागत किया।
प्रियंका का आगामी प्रोजेक्ट
फिल्मों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निर्देशक एस.एस. राजामौली की आगामी बड़ी फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी, जिसमें उनका किरदार 'मंदाकिनी' का होगा।

Betul Air Force Candidate Death: एयरफोर्स ज्वाइनिंग से एक दिन पहले युवक की मौत, कुएं में मिला शव, सड़क पर उतरे ग्रामीण
Madhya Pradesh Bus Strike: 7 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम, नहीं मानी मांगें तो थम जाएंगे बसों के पहिए