Betul Wife Murder Case: बैतूल में सनसनी: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, बेटे की सूचना पर पकड़ा गया आरोपी
Betul Wife Murder Case: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी के सिर पर डंडा मार कर हत्या कर दी। हत्या करने की वजह यह थी कि पत्नी उसका कहना नहीं मानती थी। इसी बात को लेकर घटना के दिन बहस हुई और पति ने उसके सिर पर डंडा मार दिया। इससे पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 17 जुलाई 2026 को फरियादी अवतार धुर्वे ने थाना शाहपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता भरत धुर्वे ने उसकी माता कलावती धुर्वे के साथ मारपीट कर उनकी हत्या कर दी है। रिपोर्ट पर थाना शाहपुर में अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। एसडीओपी शाहपुर एवं सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा डॉग स्क्वॉड एवं थाना प्रभारी अरविंद कुमरे के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए।
गांव आने की सूचना मिलते ही धराया
पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की गई। इस बीच 19 जुलाई को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अपने घर ग्राम पाठई आया है। सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस ने तत्परता एवं सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया।
हत्या किए जाने की यह बताई वजह
आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी हमेशा वाद-विवाद करती थी एवं कहना नहीं मानती थी। घटना के दिन भी इसी को लेकर पत्नी से बहस हुई। जिसके कारण उसने गुस्से में लाठी से उसके सिर में वार कर दिया और हाथ-मुक्के से मारपीट की थी। सुबह देखा तो उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा तथा घटना के समय पहने हुए कपड़े बरामद कर विधिवत जप्त किए गए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरविंद कुमरे, उपनिरीक्षक सोनम साहू, प्रधान आरक्षक सेवलाल कलमे, प्रधान आरक्षक संजेश धुर्वे, आरक्षक विकास मसीह, आरक्षक प्रमोद, आरक्षक सलमान एवं आरक्षक राजकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा