Betul City Beautification: शहर बदहाल, अधिकारी बताते रहे प्लान; कलेक्टर के दौरे में नहीं दिखी जमीनी प्रगति
Betul City Beautification: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। कलेक्टर डॉ. संजय सोनवणे ने ज्वाइन करने के बाद ही शहर का भ्रमण किया था। इसके बाद आज बुधवार को एक बार फिर उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों के साथ शहर भ्रमण किया। यह बात अलग है कि ज्वाइन करने के ठीक बाद उन्हें शहर के जो हालात मिले थे, अब भी उसमें धेले भर का भी सुधार नहीं आया है। इस बार भी नगर पालिका के अधिकारी कलेक्टर को वही चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण के हवा-हवाई प्लान सुनाकर संतुष्ट करने का प्रयास करते रहे जो कि वे पिछले लंबे समय से सभी को सुना रहे हैं। यह बात अलग है कि अभी तक महज जेएच कॉलेज चौक पर थोड़ा-बहुत काम हुआ है और वहां अब हालात पहले से बदतर हो चुके हैं। दूसरी ओर अन्य चौराहों का तो अभी तक काम ही शुरू नहीं हो पाया है।
उल्लेखनीय है कि नगर के समग्र विकास एवं सौंदर्यीकरण को लेकर कलेक्टर डॉ. संजय सोनवणे ने नगर भ्रमण कर विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों, सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शहर को अधिक व्यवस्थित, आकर्षक एवं आधुनिक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे भी मौजूद रहे।
लल्ली चौक पर होंगे 10 लाख के काम
नगर पालिका सीएमओ श्री पांडे ने कलेक्टर को अवगत कराया कि लल्ली चौक के सौंदर्यीकरण का लगभग 10 लाख रुपये की लागत का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इस कार्य के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है तथा कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
चौराहों को दें आधुनिक स्वरूप
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने शहर की विभिन्न रोटरी एवं चौराहों को व्यवस्थित एवं आधुनिक स्वरूप देने के निर्देश दिए, ताकि नगर की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था भी सुगम हो सके। इसके पश्चात कारगिल चौक का भी निरीक्षण किया गया।
शहीदों की स्मृति को मिले सम्मान
कारगिल चौराहे की वर्तमान व्यवस्थाओं का अवलोकन कर उन्होंने आवश्यक सुधार एवं सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए गए। शहीदों की स्मृति को सम्मानजनक स्वरूप प्रदान करने के लिए स्थल का विशेष रूप से विकास एवं सौंदर्यीकरण किए जाने के निर्देश भी दिए गए।
दस चौराहों का होगा चौड़ीकरण
मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा कलेक्टर को बताया गया कि नगर के प्रमुख 10 चौराहों के चौड़ीकरण के कार्यों के टेंडर जारी किए जा चुके हैं, जहां शीघ्र ही कार्य प्रारंभ होगा। इसके साथ ही उक्त स्थलों के शीघ्र ही सौंदर्यीकरण के टेंडर जारी किए जाएंगे। इन विकास कार्यों से शहर का स्वरूप अधिक आकर्षक, व्यवस्थित एवं आधुनिक बनेगा।

पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य