Sarni Cyber Crime: फर्जी फेसबुक-इंस्टाग्राम आईडी से महिला की अश्लील फोटो वायरल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
Sarni Cyber Crime: सारणी (राष्ट्रीय जनादेश)। थाना क्षेत्र में एक महिला की अश्लील फोटो बनाकर उसे फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी बनाकर वायरल किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का मोबाइल भी पुलिस के द्वारा जब्त किया गया है।
विगत 5 जुलाई को थाना सारणी में सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला की अश्लील फोटो बनाकर तथा महिला के नाम से फर्जी फेसबुक एवं इंस्टाग्राम आईडी तैयार कर आरोपी द्वारा आपत्तिजनक सामग्री अपलोड की गई है। शिकायत पर थाना सारणी में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 212/2026, धारा 67, 67(ए) आईटी एक्ट एवं धारा 316(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
आरोपी को किया गया गिरफ्तार
विवेचना के दौरान 7 जुलाई को आरोपी विनय पिता सेनापति सिंदूर, उम्र 33 वर्ष, निवासी सुपर एफ, सारणी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक प्रीति पालेवार, आरक्षक सुभाष मंडलोई एवं मोहित भाटी की सराहनीय भूमिका रही।

CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा