Betul Patwari Sangh Election: मुकाबले से पहले ही तय हुआ अध्यक्ष, नाम वापसी के बाद मोहनलाल धुर्वे निर्विरोध निर्वाचित
Betul Patwari Sangh Election: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। तमाम संभावनाओं के विपरीत जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हो गया। हालांकि इस पद के लिए 2 नामांकन फार्म जमा हुए थे, लेकिन एक अन्य अभ्यर्थी द्वारा नाम वापस ले लिए जाने से मोहनलाल धुर्वे निर्विरोध पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। यह बात अलग है कि इस पद के लिए दावेदारी जताने के लिए शनिवार को 11 पटवारियों द्वारा कुल 13 नामांकन फार्म लिए गए थे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को निर्वाचन की प्रक्रिया गुरुद्वारा रोड बैतूल गंज स्थित आदिवासी समाज मंगल भवन में शुरू हुई। आज सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक नामांकन फॉर्म जमा किए गए। 10.45 बजे तक नामांकन फॉर्म की जांच की गई। इस दौरान 2 नामांकन फार्म जमा किए गए। इनमें एक जहां भैंसदेही तहसील में पदस्थ मोहनलाल धुर्वे का था वहीं दूसरा नामांकन फार्म भी भैंसदेही तहसील क्षेत्र में ही पदस्थ बिरजलाल भलावी का था। हालांकि इस बीच सभी के बीच मोहनलाल धुर्वे के नाम पर सहमति बन गई और बिरजलाल भलावी ने अपना नाम वापस ले लिया।
इससे मोहनलाल धुर्वे निर्विरोध रूप से पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष चुन लिए गए। निर्वाचन अधिकारी आरआई सुखराम सिरसाम द्वारा श्री धुर्वे को पर्यवेक्षक व नर्मदापुरम पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष कन्हैया वासु व्यास और पटवारी संघ के उप प्रांतीय अध्यक्ष केशवकांत कोसे की उपस्थिति में विजयी होने संबंधी प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर पटवारी संघ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश वर्मा और जितेंद्र पंवार, विवेक मालवी भी प्रमुख रूप से मौजूद थे। जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पटवारियों द्वारा श्री धुर्वे का फूल माला पहना कर स्वागत किया गया।

Betul Air Force Candidate Death: एयरफोर्स ज्वाइनिंग से एक दिन पहले युवक की मौत, कुएं में मिला शव, सड़क पर उतरे ग्रामीण
Madhya Pradesh Bus Strike: 7 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम, नहीं मानी मांगें तो थम जाएंगे बसों के पहिए