Varad Ashi Wedding Betul: सादगी और संस्कार की मिसाल बना वरद-आशी का विवाह, CM मोहन यादव ने की सराहना
Varad Ashi Wedding Betul: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। भारतीय संस्कृति में विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों, दो संस्कारों और दो जीवन यात्राओं का पावन संगम माना जाता है। जब इस पवित्र बंधन में सादगी, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव भी जुड़ जाए, तो वह आयोजन केवल एक पारिवारिक समारोह नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन जाता है। ऐसा ही भावपूर्ण और अनुकरणीय दृश्य तब देखने को मिला, जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के सुपुत्र वरद खंडेलवाल और आशी मिराणी ने सात फेरों के साथ जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। बिना निमंत्रण पत्रों की औपचारिकता के परिवार और आत्मीयजनों की स्नेहिल उपस्थिति में संपन्न यह विवाह भारतीय परंपराओं की गरिमा और सामाजिक संवेदनशीलता का सुंदर उदाहरण बन गया।
इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी भावपूर्ण संदेश जारी कर नवदंपती को आशीर्वाद देते हुए सीमित लोगों की उपस्थिति में विवाह संपन्न कराने के निर्णय की सराहना की। उन्होंने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताते हुए कहा कि ऐसे संस्कार समय, धन और संसाधनों की बचत के साथ सकारात्मक सामाजिक संदेश भी देते हैं। यह विवाह सादगी, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व की ऐसी मिसाल बन गया, जिसकी चर्चा लंबे समय तक होती रहेगी।
आशी संग परिणय सूत्र में बंधे वरद
उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल और आरडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की डायरेक्टर श्रीमती रितु खंडेलवाल के सुपुत्र, भारती एग्रो क्लस्टर के डायरेक्टर चिरंजीव वरद खंडेलवाल 3 जुलाई को परिणय सूत्र में बंध गए हैं। वरद का शुभ विवाह लैंडमार्क होटल बैतूल के संचालक संजय मिराणी एवं श्रीमती ममता मिराणी की सुपुत्री सौकां. आशी के साथ संपन्न हुआ।
पूरी तरह से पारिवारिक था समारोह
विवाह समारोह को पूरी तरह से पारिवारिक रखा गया था। जिसमें वर-वधु पक्ष के परिजनों सहित सिर्फ ईष्ट-मित्र ही शामिल हुए। विवाह समारोह के लिए किसी भी प्रकार का कोई निमंत्रण पत्र भी नहीं छपा था। भीड़-भाड़ से दूर विवाह समारोह में चुनिंदा लोगों ने शिरकत की। विवाह समारोह भारतीय संस्कृति और सामाजिक उत्तरदायित्व केंद्र में रख कर संपन्न कराया गया।
सीएम ने जारी किया शुभकामना संदेश
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी एक भावपूर्ण बधाई संदेश का वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं सीमित लोगों की उपस्थिति में किए गए इस विवाह समारोह को समाज के लिए भी आदर्श बताया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा जारी बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि, 'खंडेलवाल परिवार में आज अत्यंत प्रसन्नता का विषय और खंडेलवाल परिवार ही क्या, यह हम सबके लिए आज अपने परिवार के भीतर हमारे यशस्वी अध्यक्ष श्रीमान हेमंत खंडेलवाल जी के चिरंजीव श्रीमान वरद और आशी को वैवाहिक जीवन के पवित्र बंधन में बनने की मेरी अपनी ओर से बहुत-बहुत हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। इन दोनों के लिए बाबा महाकाल से, गोपाल कृष्ण के आशीर्वाद से, इनका चतुर्भुज होना परिवार के लिए, परिवार के लिए, समाज के लिए, देश-प्रदेश के लिए भी शुभ रहे। मैं बाबा से कामना करता हूं कि हमारे बीच विवाह का संस्कार, 16 संस्कार में सबसे पवित्र संस्कार है। ऐसे स्नेह, विश्वास, संस्कार, सुख समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य नवदंपत्ति को मिले, दांपत्य जीवन आनंदमय रहे। मैं अपनी ओर से माननीय अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भाभी जी श्रीमती रितु जी और समस्त खंडेलवाल परिवार को हार्दिक बधाई देता हूं और उनके लिए इस पूरे शुभ मंगल प्रसंग की अपनी ओर से अनंत बधाई देता हूं। यह सही है कि सीमित संख्या के बीच जो यह जो शुभ विवाह का आयोजन किया है। इससे एक अच्छा संस्कार है, समाज में संदेश भी अच्छा है। मेरी भी बहुत इच्छा थी, लेकिन हमने तय किया कि हम मिलकर के एक ऐसी लाइन बनाएं जिसमें भविष्य की दृष्टि से लोगों को प्रेरणा। मिले मुझे इस बात का संतोष है कि हेमंत जी ने उसे बात को निभाया और परिवार ने साथ दिया। खासकर सीमित संख्या में विवाह का यह निर्णय करके वे समाज में उत्कृष्ट उदाहरण बने हैं। ऐसे विवाह के कारण समय बचता है, पैसा बचता है बल्कि समाज में भी सकारात्मक संदेश जाता है। एक बार फिर मैं अपनी ओर से पूरे आयोजन और कार्यक्रम को संपन्न होने की बधाई देता हूं बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं।'

Betul Air Force Candidate Death: एयरफोर्स ज्वाइनिंग से एक दिन पहले युवक की मौत, कुएं में मिला शव, सड़क पर उतरे ग्रामीण
Madhya Pradesh Bus Strike: 7 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम, नहीं मानी मांगें तो थम जाएंगे बसों के पहिए
Betul Land Encroachment: सरकारी जमीन पर कब्जे का बड़ा खेल, जांच में सामने आए 27 अतिक्रमण
Outsource Employees Salary: सीएमएचओ कार्यालय पर गंभीर आरोप, सफाईकर्मियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान