Panchayat Payment Delay: भुगतान के इंतजार में पंचायतें, उधार की सामग्री ने बढ़ाई सरपंच-सचिवों की परेशानी
Panchayat Payment Delay: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। जनपद पंचायत बैतूल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिव बीते कई महीनों से राशि को लेकर खासे परेशान हैं। पंचायतों में होने वाले कार्य पूर्ण करने के बाद सीसी ही नहीं बल्कि फाइनल रिपोर्ट भी सबमिट कर दिए जाने के बावजूद राशि नहीं मिल रही है। यह स्थिति बीते करीब 6 महीने से चल रही है। इससे सरपंच-सचिवों के लिए खासी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।
ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यों की प्रोग्रेस रिपोर्ट के आधार पर जनपद पंचायत से राशि जारी की जाती है। यह राशि नियमित अंतराल से रिलीज की जाती है, लेकिन बैतूल जनपद पंचायत में ऐसा नहीं हो रहा है। कई सरपंच और सचिवों का कहना है कि बैतूल जनपद पंचायत से पिछले कई महीनों से राशि ही जारी नहीं हो रही है। जनपद पंचायत क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के करीब 2 दर्जन काम ऐसे हैं जिनमें कार्य पूरा हो चुका है और उनकी कंपलीट रिपोर्ट के अलावा फाइनल रिपोर्ट भी लग चुकी है। इसके बावजूद बीते कई महीनों से पंचायतों को उनकी राशि ही नहीं दी जा रही है। कुछ काम तो ऐसे भी बताए जा रहे हैं जिनकी फाइनल रिपोर्ट करीब 6 महीने पहले ही लग चुकी है। इसके बावजूद पंचायतों को राशि नहीं दी गई है।
सामग्री उधार लेकर कराया गया काम
अन्य सरकारी कार्यों की तरह पंचायतों में भी निर्माण सामग्री उधारी में ही ली जाती है। चूंकि सरकारी कार्य रहता है, इसलिए सप्लायर भी भरोसा करके सामग्री उधार दे देते हैं। यह कार्य भी सरपंच-सचिवों द्वारा उधारी में सामग्री लेकर ही किए गए हैं। सप्लायरों को लग रहा था कि जल्द ही उनकी राशि उन्हें मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है।
सरपंच-सचिवों की बढ़ रही मुश्किल
राशि नहीं मिलने के कारण सरपंच-सचिव भी उधार ली गई सामग्री की राशि सप्लायरों को नहीं दे पा रहे हैं। इससे सप्लायर भी अब सरपंच-सचिवों से तकाजा करने लगे हैं। इधर राशि नहीं आने से उन्हें अब सप्लायरों से मुंह छिपाने को मजबूर होना पड़ रहा है। उनका कहना है कि यदि राशि उपलब्ध ही नहीं हो पा रही है, इसलिए वे भी पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने महीनों पहले पूरे हो चुके कार्यों का जल्द पेमेंट किए जाने की मांग जनपद पंचायत के अधिकारियों से की है।

Betul Air Force Candidate Death: एयरफोर्स ज्वाइनिंग से एक दिन पहले युवक की मौत, कुएं में मिला शव, सड़क पर उतरे ग्रामीण
Madhya Pradesh Bus Strike: 7 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम, नहीं मानी मांगें तो थम जाएंगे बसों के पहिए
Betul Land Encroachment: सरकारी जमीन पर कब्जे का बड़ा खेल, जांच में सामने आए 27 अतिक्रमण
Outsource Employees Salary: सीएमएचओ कार्यालय पर गंभीर आरोप, सफाईकर्मियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान