Jiramji Yojana 2026: ग्रामीण श्रमिकों के लिए बड़ी सौगात, अब रोज मिलेंगे 300 रुपये और 125 दिन रोजगार
Jiramji Yojana 2026: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। जिले के अकुशल श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें गांव में ही न केवल ज्यादा काम मिल सकेगा, बल्कि इस काम के बदले ज्यादा मजदूरी भी मिल सकेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों का जीवन स्तर भी सुधर सकेगा। जल्द ही इस योजना के तहत कार्य शुरू किए जाएंगे।
गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर ही कार्य मुहैया कराने के लिए पूर्व में मनरेगा योजना चलाई जा रही थी। अब इस योजना का नाम बदल दिया गया है और नया नाम वीबी जीरामजी हो गया है। नए नाम और नए रूप में यह योजना आज एक जुलाई से लागू भी हो चुकी है। नई योजना में कई बड़े बदलाव भी किए गए हैं। इन बदलावों का अब श्रमिकों को आज से लाभ मिलना भी शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार ने भी इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
अब 300 रुपये मिलेगी मजदूरी
जीरामजी योजना में मजदूरों को सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि उन्हें अब पहले के मुकाबले ज्यादा मजदूरी मिल सकेगी। अभी तक उन्हें 261 रुपये प्रतिदिन मजदूरी मिलती थी। नई योजना के तहत अब प्रत्येक मजदूर को रोजाना के 300 रुपये बतौर मजदूरी दिए जाएंगे। इससे हर मजदूर को 39 रुपये का लाभ मिल सकेगा।
100 के बजाय 125 दिन रोजगार
एक दूसरा बड़ा बदलाव यह हुआ है कि अब श्रमिकों को ज्यादा दिन का रोजगार भी प्राप्त हो सकेगा। अभी तक इस योजना के तहत 100 दिनों का ही रोजगार प्राप्त हो सकता था। अब अधिकतम रोजगार दिवसों की संख्या भी बढ़ाकर 125 कर दी गई है। इससे ग्रामीण श्रमिक परिवारों को अन्यत्र कहीं रोजगार तलाशने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा।
जल्द शुरू किए जाएंगे कार्य
इस संबंध में जिला पंचायत में जीरामजी योजना के परियोजना अधिकारी ने बताया कि जीरामजी योजना की अधिसूचना जारी हो गई है। इसमें अब प्रतिदिन की मजदूरी 300 रुपये प्राप्त होगी। नई योजना के तहत जिले का वर्किंग प्लान बनाया जा रहा है। जल्द ही जीरामजी योजना के कार्य भी शुरू किए जाएंगे। कुछ कार्य तो कल से ही शुरू कर दिए जाएंगे।

हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव! प्रल्हाद जोशी ने संभाला कार्यभार
'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान