Betul Heavy Rain Alert: बैतूल में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी
Betul Heavy Rain Alert: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। शहर में सोमवार को दिन भर उमस से हलाकान रहे लोगों को शाम होते ही एक बार फिर राहत मिली। आज लगातार दूसरे दिन जिला मुख्यालय पर अच्छी बारिश हुई। बारिश होने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं दूसरी ओर अगले 3 दिनों में भी भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
रविवार शाम को हुई बारिश के बाद रात में भी बारिश हुई। हालांकि आज सुबह से तेज धूप तपने लगी थी। इसके चलते दिन भर लोगों को उमस से हलाकान होना पड़ा। हालांकि शाम होते ही शहर में अच्छी बारिश होने से लोगों को राहत महसूस हुई। रविवार दिन में और सोमवार सुबह तक जिले के चिचोली में सबसे ज्यादा 55 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा आठनेर में 36.3, प्रभातपट्टन में 22.4, बैतूल में 17.6, भैंसदेही में 2, मुलताई में 1.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है।
आने वाले 4 दिनों तक भारी बारिश
जिले में अब मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। यही कारण है कि रोजाना विभिन्न स्थानों पर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले 30 जून, 1 जुलाई और 3 जुलाई को भी जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन तीन दिनों में 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।
तापमान में आई भारी गिरावट
जिले में लगातार हो रही बारिश का सीधा असर तापमान पर पड़ा है। दिन का तापमान भारी गिरावट के साथ 31.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इसी तरह रात का तापमान भी 22.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 2 दिनों के दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, इसके बाद धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

Betul Rain News: बैतूल में रिमझिम से मिली राहत, अच्छी पैदावार के लिए अब तेज बारिश की आस
Shahpur Theft Case: पांच महीने बाद चोरी का खुलासा, नरसिंहपुर का आरोपी गिरफ्तार, साथी पर 10 हजार का इनाम
Betul Nagar Nigam: नगर निगम बनने की राह में अड़चन, 5 पंचायतों की असहमति के बाद प्रशासन सक्रिय
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा