प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से ग्राम गीधा के भगतराम मिल रही बड़ी राहत
रायपुर : किसानों की आर्थिक मजबूती और कृषि लागत में सहयोग के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी के लिए महत्वपूर्ण सहारा बन रही है। योजना के तहत लाभ लेकर मुंगेली जिले के मुंगेली विकासखंड के ग्राम गीधा निवासी भगतराम साहू अपनी खेती को और अधिक सुदृढ़ बना रहे हैं। भगतराम ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग वे खेती-किसानी के विभिन्न कार्यों में करते हैं। विशेष रूप से खाद, उर्वरक एवं अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था करने में यह राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। इससे खेती की लागत का कुछ हिस्सा आसानी से पूरा हो जाता है और समय पर कृषि कार्य संपादित करने में मदद मिलती है।
भगतराम साहू ने कहा कि पहले खेती के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने में कई बार आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से मिलने वाली सहायता राशि कृषि कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने में सहयोग कर रही है। इससे खेती के प्रति उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों को सीधे आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। समय पर मिलने वाली राशि से किसान अपनी कृषि आवश्यकताओं की पूर्ति कर बेहतर उत्पादन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। यह योजना खेती को मजबूत बनाने के साथ-साथ किसानों के जीवन में आर्थिक स्थिरता और भरोसा भी प्रदान कर रही है।

Betul Air Force Candidate Death: एयरफोर्स ज्वाइनिंग से एक दिन पहले युवक की मौत, कुएं में मिला शव, सड़क पर उतरे ग्रामीण
Madhya Pradesh Bus Strike: 7 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम, नहीं मानी मांगें तो थम जाएंगे बसों के पहिए
Betul Land Encroachment: सरकारी जमीन पर कब्जे का बड़ा खेल, जांच में सामने आए 27 अतिक्रमण
Outsource Employees Salary: सीएमएचओ कार्यालय पर गंभीर आरोप, सफाईकर्मियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान