Tribal Department Betul: साहब गए, शिकायतें नहीं थमीं: तबादले के बाद भी पूर्व सहायक आयुक्त पर कर्मचारियों का निशाना
Tribal Department Betul: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। जनजातीय कार्य विभाग के बैतूल में पदस्थ सहायक आयुक्त विवेक पांडे का तबादला होने के बाद वे यहां से बिदा भी हो चुके हैं। उनके स्थान पर नई सहायक आयुक्त ने कार्यभार भी संभाल लिया है। यह बात अलग है कि साहब की बिदाई होने के बाद भी उनके खिलाफ शिकवे-शिकायतों का दौर जारी है। इससे उनकी कार्यप्रणाली का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
शिकायतों भर एक ऐसा ही बेनाम पत्र साधारण डाक से मीडिया सेंटर बैतूल में पहुंचा। इस पत्र पर प्रेषक के स्थान पर समस्त जनजातीय विभाग बैतूल के छात्रावास अधीक्षक, अध्यापक और शिक्षक लिखा गया है। यह पत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल के नाम लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि हम सभी छात्रावास अधीक्षक, अध्यापक और शिक्षक आपके संज्ञान में एक गंभीर विषय लाना चाहते हैं कि हम सभी सहायक आयुक्त विवेक पांडे के व्यवहार से मानसिक रूप से अत्यंत परेशान एवं प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं।
उनके द्वारा आए दिन विभिन्न प्रकार से अनुचित दबाव बनाया जाता है। कई बार यह कहा जाता है कि यदि उनकी अनुचित मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संबंधितों का ट्रांसफर करा दिया जाएगा अथवा अन्य प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकार के व्यवहार से हम सभी में भय एवं असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न हो गया है। जिससे हमारे निजी जीवन पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ रहा है। हमारे कार्य एवं अध्यापन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस पत्र पर तारीख 11 जून लिखी है जो कि आज 24 जून को मीडिया सेंटर पहुंचा है।

Betul Air Force Candidate Death: एयरफोर्स ज्वाइनिंग से एक दिन पहले युवक की मौत, कुएं में मिला शव, सड़क पर उतरे ग्रामीण
Madhya Pradesh Bus Strike: 7 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम, नहीं मानी मांगें तो थम जाएंगे बसों के पहिए
Betul Land Encroachment: सरकारी जमीन पर कब्जे का बड़ा खेल, जांच में सामने आए 27 अतिक्रमण
Outsource Employees Salary: सीएमएचओ कार्यालय पर गंभीर आरोप, सफाईकर्मियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान