Betul DUDA CM Helpline Ranking: सीएम हेल्पलाइन में बैतूल डूडा बना प्रदेश नंबर-1, नवनीत पांडे के नेतृत्व में बड़ी उपलब्धि
Betul DUDA CM Helpline Ranking: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। नगरीय निकायों में सीएम हेल्प लाइन के निराकरण में जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) बैतूल ने परियोजना अधिकारी नवनीत पांडे के नेतृत्व में प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। 20 जून को जारी हुई विभागीय ग्रेडिंग में डूडा बैतूल ने यह उपलब्धि हासिल की है। वहीं जिले में आठनेर, आमला, घोड़ाडोंगरी और भैंसदेही नगरीय निकायों ने पहली रैंक पाने में सफलता हासिल की है।
डूडा बैतूल को ए ग्रेडिंग प्राप्त हुई है और कुल वेटेज स्कोर 98.57 रहा है। मई माह में किए गए प्रदर्शन के आधार पर यह उपलब्धि हासिल हुई है। इस दौरान जिले के सभी नगरीय निकायों में कुल 463 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से संतुष्टि से बंद की गई शिकायतों का 60 प्रतिशत के आधार पर 58.57 रहा। इसी तरह 50 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का वेटेज 20 प्रतिशत के आधार पर 20 रहा, निम्र गुणवत्ता से बंद शिकायतों का वेटेज 10 प्रतिशत के आधार पर 10 रहा और नॉन अटेंडेंट शिकायतों का वेटेज 10 प्रतिशत के आधार पर 10 रहा। इस तरह बैतूल डूडा ने कुल 98.57 वेटेज स्कोर के साथ प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। बैतूल के बाद बालाघाट, बडवानी, सागर, सिंगरौली, डिंडोरी, टीकमगढ़, शाजापुर, गुना और मुरैना ने पहले स्थानों पर कब्जा करने में सफलता हासिल की है।
जिले के निकायों की यह रही स्थिति
यदि जिले के आधार पर जिले के नगरीय निकायों की स्थिति देखे तो यहां आठनेर नगर परिषद, आमला नगर पालिका, घोड़ाडोंगरी नगर परिषद और भैंसदेही नगर परिषद ने पहली रैंक पाने में सफलता हासिल की है। इन निकायों में मई महीने में 15, 43, 9 और 10 शिकायतें आई थी। इनके निराकरण में उन्होंने 100 का वेटेज पाया। बैतूल नगर पालिका को दूसरी रैंक मिली। यहां इस माह 238 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनके निराकरण में 99.50 का वेटेज मिला। चिचोली को तीसरा, मुलताई को चौथा, सारणी को पांचवां, शाहपुर को छटवां और बैतूल बाजार नगर परिषद को सातवां स्थान प्राप्त हुआ है।

Betul Arson Case: सीसीटीवी ने खोला आगजनी का राज, दो महीने बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब