Betul Municipality National Ranking: बैतूल नगर पालिका का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, पूरे देश में हासिल किया तीसरा स्थान
Betul Municipality National Ranking: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। बैतूल नगर पालिका ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जल शक्ति अभियान (जेएसजेबी) के तहत देश भर के शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) की जारी की गई ताजा रैंकिंग (31 मई 2026 तक की स्थिति) में मध्य प्रदेश की नगर पालिका परिषद बैतूल ने राष्ट्रीय स्तर पर अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है।
जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार बैतूल नगर पालिका को रेन वाटर हार्वेस्टिंग के अंतर्गत 2 हजार कार्यों का लक्ष्य दिया गया था। इसके विपरीत 3747 कार्य सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं एवं 404 कार्य अभी भी प्रगति पर हैं। कुल मिलाकर 4151 कार्यों के साथ बैतूल ने देश के शीर्ष निकायों में अपना तीसरा स्थान पक्का किया है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडेय के निर्देशन में निकाय की तकनीकी टीम ने मैदानी स्तर पर बेहतरीन काम किया। इस कार्य में सहायक यंत्री नीरज धुर्वे, उपयंत्री नगेन्द्र वागदे्र व पंकज धुर्वे सहित नगर पालिका की पूरी टीम ने विशेष योगदान दिया।

राशिफल 28 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
अजोला से संवरी आजीविका : धमतरी की बिहान दीदियों ने प्राकृतिक खेती और आत्मनिर्भरता का रचा नया इतिहास
पीएम सूर्य घर योजना से राजेंद्र कुमार साहू बने ऊर्जा आत्मनिर्भर
बाघ सप्ताह के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पॉम पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन
सुशासन का ‘सेवा सेतु’: नेतानार के फूलसिंह और रामबती को आवेदन के दिन ही मिला विवाह प्रमाण पत्र
डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़