Opium Smuggler Arrested: चोपना-रानीपुर में नशे की खेती का प्रशिक्षक निकला तस्कर, आखिरकार पुलिस ने पकड़ा
Opium Smuggler Arrested: सारणी (राष्ट्रीय जनादेश)। सारणी पुलिस ने अफीम तस्करी के मामले में फरार चल रहे नीमच के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ सारणी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत 2 प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी राकेश पिता गोपाल बंजारा उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम आमलीचक थाना जावद जिला नीमच पर थाना सारणी में एनडीपीएस एक्ट के 2 प्रकरण दर्ज हैं। इन प्रकरणों में आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहा था। आरोपी गोपाल बंजारा ने ही चोपना, रानीपुर एवं सारणी थाना क्षेत्र में मंदसौर, नीमच से आकर अफीम एवं गांजा की खेती सिखाई थी। पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी गोपाल बंजारा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक मनोज उइके चौकी प्रभारी पाथाखेडा, आम्रपाली डाहट चौकी प्रभारी घोड़ाडोंगरी, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र थाना जावद, देवेन्द्र प्रजापति, आरक्षक मोहित भाटी थाना सारणी, सुनील डिंडोरे, शाहरुख खान थाना जावद एवं सायबर सेल बैतूल पंकज नरवरे की विशेष भूमिका रही।

अजोला से संवरी आजीविका : धमतरी की बिहान दीदियों ने प्राकृतिक खेती और आत्मनिर्भरता का रचा नया इतिहास
पीएम सूर्य घर योजना से राजेंद्र कुमार साहू बने ऊर्जा आत्मनिर्भर
बाघ सप्ताह के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पॉम पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन
सुशासन का ‘सेवा सेतु’: नेतानार के फूलसिंह और रामबती को आवेदन के दिन ही मिला विवाह प्रमाण पत्र
डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव