Summer Vacation Extension: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। प्रदेश के सभी स्कूलों में शिक्षकों का अवकाश एक जून से सात जून तक बढ़ा दिया है। इससे भीषण गर्मी में शिक्षकों को एक जून से स्कूल जाने से तो राहत मिल गई है, लेकिन हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल के शिक्षकों को इस बढ़े हुए अवकाश का लाभ नहीं मिल पाएंगा। इन स्कूलों में कक्षा नवमी और ग्यारवी के विद्यार्थियों की द्वितीय परीक्षा ३ जून से शुरू होंगी। उक्त परीक्षा पूर्व से निर्धारित है। लोक शिक्षण संचनालय मप्र द्वारा शिक्षकों के लिए एक जून से सात जून तक का अवकाश तो बढ़ा दिया है, लेकिन ९वीं, ११वीं की द्वितीय परीक्षा के टाइम टेबल में परिवर्त्तन नहीं किया गया है जिससे स्कूल स्तर पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल के शिक्षकों को ३ जून से ६ जून तक बढ़ाएं गए अवकाश का लाभ नहीं मिल पाएंगा।

एक जून तक था शिक्षकों का अवकाश

लोक शिक्षण संचनालय मप्र द्वारा शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। शिक्षकों का अवकाश १ मई से ३१ मई तक था वहीं विद्यार्थियों का अवकाश १ मई से १५ जून तक दिया गया है। एक जून से सभी स्कूलों में शिक्षकों को स्कूल पहुंचकर स्कूल के शासकीय कार्य निपटाने थे। विद्यार्थियों को १६ जून से स्कूल आना है।

७ जून तक बढ़ाया शिक्षकों का अवकाश

प्रदेश में भीषण गर्मी और हीट वेव की स्थिति होने कई जिलो में अधिकतम तापमान ४५ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बावजूद शिक्षकों ने जनगणना कार्य के साथ ही बोर्ड परीक्षाओं का कार्य भी किया है। उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षको स्वास्थ्य हित में मप्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश पर लोक शिक्षण संचनालय द्वारा शिक्षकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश ७ जून तक बढ़ा दिया गया है। इस आदेश के बाद शिक्षकों को अब ८ जून से स्कूल पहुंचना है।

९वीं, ११वीं की द्वितीय परीक्षा का नहीं बढ़ाया टाईम टेबल

लोक शिक्षण संचनालय द्वारा कक्षा ९वीं और ११वीं में मुख्य परीक्षा में एक या अधिक विषय में अनुत्तीर्ण नहीं किया गया है। उन्हें द्वितीय परीक्षा में शामिल होकर उत्तीर्ण होने का अवसर दिया गया है। पूर्व में शिक्षकों का अवकाश ३१ मई तक ही निर्धारित होने से ९वीं और ११वीं की द्वितीय परीक्षा का टाईम टेबल निर्धारित किया था। जिसमें द्वितीय परीक्षा ३ जून से १२ जून तक आयोजित की जानी है। शिक्षकों का अवकाश बढ़ाने के बावजूद ९वीं, ११वीं द्वितीय परीक्षा का टाईम टेबल नहीं बदला गया है।

३ जून से शिक्षकों को जाना होंगा स्कूल

कक्षा नवमीं और ग्यारहवीं की द्वितीय परीक्षा ३ जून से शुरू हो रही है। यह परीक्षा स्कूल स्तर पर आयोजित की जाना हे जिससे सभी हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल में परीक्षा आयोजित की जाएंगी। कक्षा ९वीं की परीक्षा ३ जून से ९ जून तक सुबह ९ बजे से दोपहर १२ बजे तक होगी। कक्षा ग्यारहवीं की परीक्षा ३ जून से १३ जून तो दो शिफ्टों में होंगी। प्रथम शिफ्ट सुबह ९ से १२ बजे और द्वितीय शिफ्ट दोपहर १.३० से ४.३० बजे तक होंगी। ७ जून के पूर्व ३ जून से ६ जून तक लगातार दोनों शिफ्ट में पेपर होना है। ऐसे में हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों को अवकाश मिलने के बावजूद भीषण गर्मी के स्कूल जाना पड़ेगा।