Sarni Kidnapping and Robbery Case: अपहरण कर जंगल ले गए बदमाश, 50 हजार की लूट; सारणी पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे चार आरोपी
Sarni Kidnapping and Robbery Case: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। सारणी पुलिस ने युवक का अपहरण कर लूट करने वाले 4 आरोपियों को 12 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने करीब 50 हजार रुपये की लूट की थी। आरोपियों में से 2 महाराष्ट्र और प्रदेश के गुना जिले के हैं। आरोपियों से पुलिस ने लूटे गए 35 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि 31 मई को फरियादी जगदीश पिता बस्तीराम उईके उम्र 35 साल निवासी नसीराबाद थाना चिचोली ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि 29 मई को सुबह करीब 8.30 बजे वह दोस्त साजन विश्वकर्मा से मिलने सारणी आया था। सुबह 10.30 बजे के करीब छोटा मठारदेव के पास ईटा भट्टा सारणी में खड़ा था।
इसी दौरान एक सफेद रंग की मारुति सुजूकी कार में 4 अज्ञात लोग आए और फरियादी को मारपीट कर जबरदस्ती कार में बैठाकर जंगल में ले गए। यहां उसे डरा धमका कर फोन पे के माध्यम से 40000 रुपये डलवाए एवं 10000 रुपये एटीएम से निकलवाए। रुपये लेने के बाद वे उसे जंगल में छोड़कर भाग गए। रिपोर्ट पर धारा 308(5), 140(2), 3(5) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

इन चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
प्रकरण में विवेचना के दौरान सारणी पुलिस ने पंकज पिता सुंदरलाल खातरकर उम्र 28 साल निवासी बांसवाड़ी दूधावानी थाना रानीपुर, मोनू पिता मूलचंद रजक उम्र 27 साल निवासी श्रीराम कॉलोनी जिला गुना, यश पिता प्रेमानंद रननवरे उम्र 20 साल निवासी हनुमान नगर यवतमाल जिला पुरुषी महाराष्ट्र 4. ओमप्रकाश पिता जगदीश भोरबंशी उम्र 30 साल निवासी देशावाड़ी थाना शाहपुर को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया।
कार और रुपये किए गए जब्त
पुलिस ने आरोपियों के 35 हजार रुपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन मारुति सुजूकी कार को जप्त किया है। प्रकरण में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक प्रीति पालेवार, प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके, आरक्षक मोहित भाटी, जितेद्र मोरे, बलराम राजपूत (साइबर सेल) की विशेष भूृमिका रही।

Betul Air Force Candidate Death: एयरफोर्स ज्वाइनिंग से एक दिन पहले युवक की मौत, कुएं में मिला शव, सड़क पर उतरे ग्रामीण
Madhya Pradesh Bus Strike: 7 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम, नहीं मानी मांगें तो थम जाएंगे बसों के पहिए