Mann Ki Baat Program: बैतूल में हेमंत खण्डेलवाल ने सुनी ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं को दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश
Mann Ki Baat Program: भोपाल/बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने बैतूल विधानसभा क्षेत्र के खेड़ी सांवलीगढ़ मंडल के बूथ क्रमांक 223 पर ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ स्थित ओमकार पवार के कृषि फार्म में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का कृषकों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीयजनों के साथ श्रवण किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ देशभर की प्रतिभाओं, नवाचारों और राष्ट्रहित में उत्कृष्ट कार्य करने वालों की प्रेरणादायक कहानियों को जन-जन तक पहुंचाने वाला प्रभावी मंच है।
जन-जन तक पहुंच रही प्रेरणादायक कहानियां
उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि हम सभी इससे प्रेरणा लेकर अपने-अपने क्षेत्र में राष्ट्र और समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लें। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से देशभर की प्रतिभाओं, नवाचारों तथा समाज एवं राष्ट्रहित में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों की प्रेरणादायक कहानियों को देश के सामने लाते हैं। यह कार्यक्रम वास्तव में जनभावनाओं का प्रतिबिंब है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जनभागीदारी को नई दिशा प्रदान करता है।
विकसित भारत के निर्माण को मिलेगी गति
यदि प्रत्येक नागरिक ‘मन की बात’ से प्रेरणा लेकर अपने क्षेत्र में समाज और राष्ट्र के हित में कार्य करने का संकल्प ले, तो विकसित भारत के निर्माण को नई गति मिलेगी। मध्यप्रदेश के अधिकांश बूथों पर किसानों के घरों और खेतों में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया, जो भाजपा की जनभागीदारी की भावना को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी का उल्लेख करते हुए नागरिकों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की है।

किसानों की मेहनत को मिला वैश्विक सम्मान
उन्होंने भारत के विभिन्न क्षेत्रों में उत्पादित आमों की वैश्विक बाजारों तक बढ़ती पहुंच का उल्लेख करते हुए इसे भारतीय किसानों की मेहनत और कृषि उत्पादों की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान का प्रमाण बताया। हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड्स से भारत को वापस सौंपी गई चोलकालीन ऐतिहासिक ताम्रपट्टिकाओं का भी उल्लेख किया, जो देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने युवाओं में खगोल विज्ञान के प्रति बढ़ते आकर्षण और वैज्ञानिक सोच को देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत बताया।
सकारात्मक योगदान की प्रेरणा देता है कार्यक्रम
प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम आज देश की सकारात्मक कहानियों, नवाचारों, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रेरक उदाहरणों का सशक्त मंच बन चुका है, जो करोड़ों देशवासियों को समाज और राष्ट्र के लिए सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने वरिष्ठ एवं प्रगतिशील किसानों का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष सुधाकर पंवार, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल, मंडल महामंत्री कमलकिशोर मालवीय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रेवती प्रसाद सरले, बूथ अध्यक्ष जितेन्द्र राठौर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Betul Rain News: बैतूल में रिमझिम से मिली राहत, अच्छी पैदावार के लिए अब तेज बारिश की आस
Shahpur Theft Case: पांच महीने बाद चोरी का खुलासा, नरसिंहपुर का आरोपी गिरफ्तार, साथी पर 10 हजार का इनाम
Betul Nagar Nigam: नगर निगम बनने की राह में अड़चन, 5 पंचायतों की असहमति के बाद प्रशासन सक्रिय
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'