Hemant Khandelwal BJP: मोदी सरकार के 12 साल: जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता: हेमंत खंडेलवाल
Hemant Khandelwal BJP: बैतूल। भारतीय जनता पार्टी जिला बैतूल द्वारा शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष “विश्वास, विकास एवं जनकल्याण” पूर्ण होने पर आगामी 5 से 21 जून तक चलने वाले महाभियान की कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का 12 वर्षों का सफर “अनवरत विकास” का पर्याय बन गया है। केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का यदि तुलनात्मक अध्ययन किया जाए तो आजादी के बाद पहली बार लोगों को प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ पेयजल, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ किसानों एवं महिलाओं के लिए बेहतरीन योजनाओं का लाभ मिला है। इससे किसान और महिलाएं सशक्त हुए हैं। आयुष्मान भारत योजना से लोगों को स्वास्थ्य लाभ भी सुगमता के साथ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े के दौरान जन-जन तक इन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है। पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए पंजीयन से लेकर लाभार्थी बनने तक कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में लगातार प्रवास और संवाद करना चाहिए।
5 से 21 जून तक होंगे सात प्रमुख कार्यक्रम
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि 5 से 21 जून तक महाभियान के अंतर्गत सात बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने अभियान की रूपरेखा रखते हुए बताया कि पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर में विशेष कार्यक्रम होंगे। इसके लिए अलग-अलग कार्यक्रमों के प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला एवं मंडल स्तर पर पौधरोपण, 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर संपर्क कर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। 11 एवं 12 जून को मीडिया संवाद के माध्यम से केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां बताई जाएंगी। 12 से 18 जून तक जनकल्याण शिविरों का आयोजन एवं मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 15 से 18 जून तक विभिन्न सभागार बैठकों का आयोजन होगा। 19 एवं 20 जून को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्यशालाएं तथा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बूथ स्तर तक सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

समन्वय और संवाद से सफल होगा अभियान
अभियान की प्रस्तावना रखते हुए कार्यक्रम के जिला संयोजक कृष्णा गायकी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार मोदी जी के विकास, विश्वास और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े इस पखवाड़े को समन्वय, संवाद और नवाचार के साथ सफलतापूर्वक संपन्न करना है।
जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने संपन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों में शक्ति केंद्र, मंडल और बूथ को संगठन की मजबूत कड़ी बताते हुए बेहतर कार्ययोजना प्रस्तुत की। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र राजपूत ने कहा कि केंद्र एवं राज्य द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों को मतदान केंद्र स्तर तक सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यशाला में विधायक मुलताई चंद्रशेखर देशमुख, विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, विधायक घोड़ाडोंगरी गंगा उइके, जिला महामंत्री डॉ. महेंद्र सिंह चौहान मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन अभियान के जिला सह-संयोजक जगदीश पंवार ने किया तथा अंत में आभार टोली सदस्य देवीसिंह ठाकुर ने व्यक्त किया। कार्यशाला में विधायकगण, जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Betul Rain News: बैतूल में रिमझिम से मिली राहत, अच्छी पैदावार के लिए अब तेज बारिश की आस
Shahpur Theft Case: पांच महीने बाद चोरी का खुलासा, नरसिंहपुर का आरोपी गिरफ्तार, साथी पर 10 हजार का इनाम
Betul Nagar Nigam: नगर निगम बनने की राह में अड़चन, 5 पंचायतों की असहमति के बाद प्रशासन सक्रिय
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'