एमपी में यहां सबसे समृद्ध मंदिर, जहां 7 किलो सोना और 65 किलो चांदी के बीच विराजते हैं भगवान
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में आज भी कई मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा चर्च मौजूद है. जिनकी अपनी अपनी कहानी हैं आज हम आपको मध्य प्रदेश के निमाड़ के बुरहानपुर के सबसे करोड़पति मंदिर की कहानी बता रहे हैं जहां पर भगवान स्वामीनारायण 7 किलो सोना और 65 किलो चांदी के इस मंदिर में विराजमान है.
मंदिर के पी पी स्वामी का कहना है कि यह करीब 200 साल पुराना भगवान स्वामीनारायण का मंदिर है. इस मंदिर की खासियत है कि यहां पर भगवान स्वामीनारायण स्वयं भी आए हुए हैं. उन्होंने जिस प्रतिमा की 6 महीने तक पूजा अर्चना की .है वह प्रतिमा भेंट की थी. वहीं आज प्रतिमा इस मंदिर में विराजमान है इस मंदिर में देश-विदेश के पर्यटक आते हैं.
मंदिर के पुजारी ने दी जानकारी
मंदिर के पुजारी पी पी स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मंदिर करीब 200 साल पुराना है भगवान स्वामी नारायण ने जिस प्रतिमा की 6 महीने तक पूजा अर्चना की थी वही प्रतिमा यहां के भक्तों को भेंट की थी इसी प्रतिमा को स्थापित किया गया है आज भगवान स्वामीनारायण लक्ष्मी नारायण देव और सुव्या तीनों ही भगवान 7 किलो सोना और 65 किलो चांदी से बने इस मंदिर में विराजमान है. यह मंदिर 200 साल पुराना बताया जाता है. यह जिले का सबसे करोड़पति मंदिर है यहां पर सुबह शाम दोनों समय आरती पूजन भी होते हैं.
देश विदेश से आते हैं भक्त
इस मंदिर में देश-विदेश से भक्त दर्शन पूजन करने के लिए आते हैं इस मंदिर की खासियत है कि यहां पर जो भी भगवान के समक्ष दुखियारा आता है उसके सभी दुख दूर हो जाते हैं और अधिक मास में स्वामीनारायण संप्रदाय का यह केवल बुरहानपुर का मंदिर ऐसा है कि यहां पर एक महीने तक पूजा अर्चना होती है और अभिषेक किया जाता है.

Betul Rain News: बैतूल में रिमझिम से मिली राहत, अच्छी पैदावार के लिए अब तेज बारिश की आस
Shahpur Theft Case: पांच महीने बाद चोरी का खुलासा, नरसिंहपुर का आरोपी गिरफ्तार, साथी पर 10 हजार का इनाम
Betul Nagar Nigam: नगर निगम बनने की राह में अड़चन, 5 पंचायतों की असहमति के बाद प्रशासन सक्रिय
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'