Betul Weather Update: नौतपा पर बारिश की दस्तक: बैतूल में 39.2 डिग्री पर पहुंचा पारा, 6 दिन का अलर्ट जारी
Betul Weather Update: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। नौतपा के छटवें दिन नौतपा पर पूरी तरह पानी फिर गया। खेड़ी सहित जिले के कई क्षेत्रों में शनिवार को हल्की बारिश हुई। जिससे तापमान में बेहद कमी आ गई है। आज अधिकतम तापमान और कम होकर 39.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। उधर मौसम विभाग ने जिले में अगले 6 दिनों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।
शुरूआती दिनों में नौतपा में अच्छी तपन रही। नौतपा की शुरूआत तो 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ हुई थी। इसके बाद तापमान लगातार 41 और 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना रहा। हालांकि इसके बाद कल 29 मई को तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। वहीं आज 30 मई को इसमें और कमी आई है। आज का अधिकतम तापमान मात्र 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा। केवल दिन के तापमान में ही नहीं बल्कि रात के तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज की गई है।
रात के तापमान में भी दर्ज की गई गिरावट
गुरुवार-शुक्रवार का रात का तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शुक्रवार-शनिवार की रात का तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अब नौतपा को केवल 3 दिन बचे हैं और इन 3 दिनों में भी तापमान में खास बढ़ोतरी की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना
इधर मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों में बादल छाने, कहीं-कहीं बारिश होने और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार 31 मई से 5 जून तक ऐसा मौसम जिले में बना रह सकता है। इसे प्री-मानसून की गतिविधि भी कह सकते हैं।
खेड़ी सहित कई क्षेत्रों में आज हुई बारिश
शनिवार को जिला मुख्यालय के समीप खेड़ी सांवलीगढ़ में करीब 15 मिनट तक बारिश हुई। इसी तरह सारणी और घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में भी 10 से 15 मिनट तक बारिश हुई। इस बारिश से मौसम ठंडा हो गया, लेकिन फिर जोरदार उमस का असर देखा गया, जिससे लोग खासे परेशान नजर आए।
नौतपा में बारिश को लेकर यह मान्यता
नौतपा को लेकर यह मान्यता है कि यह जितना तपेगा, उतनी ही अच्छी बारिश होगी। कहा जाता है कि इस दौरान यदि बारिश हो जाए तो फिर बारिश पर असर पड़ता है। यही कारण है कि किसान तकलीफ झेलकर भी यही दुआ करते हैं कि नौतपा खूब तपे और बारिश न हो। हालांकि पहले भी कई बार यह मान्यता गलत साबित हुई है। नौतपा में बारिश होने और अच्छा न तपने के बाद भी कई बार अच्छी बारिश हुई है।

Betul Rain News: बैतूल में रिमझिम से मिली राहत, अच्छी पैदावार के लिए अब तेज बारिश की आस
Shahpur Theft Case: पांच महीने बाद चोरी का खुलासा, नरसिंहपुर का आरोपी गिरफ्तार, साथी पर 10 हजार का इनाम
Betul Nagar Nigam: नगर निगम बनने की राह में अड़चन, 5 पंचायतों की असहमति के बाद प्रशासन सक्रिय
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'