Betul Ganja Smuggling Network: नुआपाड़ा से आती थी गांजे की खेप, बैतूल में सक्रिय महिला तस्करी गिरोह का पर्दाफाश
Betul Ganja Smuggling Network: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। सारणी पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह पूर्व में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी की पत्नी और 2 बेटियां हैं। यह महिलाएं ही ओडिशा से गांजा लाकर तस्करों को मुहैया कराती थी। इससे पहले इस मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनसे 80 हजार रुपये कीमत का गांजा जब्त किया गया था।
पुलिस ने बताया कि 10 मई को सारणी पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी बबलू धुर्वे पिता रावन धुर्वे उम्र 38 साल निवासी बगडोना बस्ती थाना सारणी और शेख फरीद पिता शेख शहीद निवासी नगर पालिका के पास सारणी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इनके कब्जे से 4.783 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपए थी। पुलिस जांच आगे बढ़ी तो फरार सरवन परते पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। 15 मई को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सरवन ने बगडोना निवासी रामू उईके से गांजा खरीदने की बात कबूल की, जिसके बाद पुलिस ने रामू उईके को भी गिरफ्तार कर लिया।
नेटवर्क का किया गया भंडाफोड़
इसके बाद पुलिस ने पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने का फैसला लिया। जांच और आगे बढ़ी तो यह खुलासा हुआ कि इस नेटवर्क में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं जो कि ओडिशा से गांजा लेकर आती थी। इस पर पुलिस ने इस मामले में रामू उइके की पत्नी सीमा उर्फ रमती बाई उम्र 40 साल और बेटी सविता उइके उम्र 40 साल निवासी बगडोना बस्ती थाना सारणी व कविता पति कलीराम सरियाम उम्र 35 साल निवासी कैलाश नगर शोभापुर को न्यायालय मे पेश किया गया।
लंबे समय से जुड़ी थी नेटवर्क से
सारणी थाना प्रभारी जयपाल इनवाती के मुताबिक यह तीनों महिलाएं लंबे समय से गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़ी हुई थीं। वे ओडिशा के नुआपाड़ा रेलवे स्टेशन से गांजे की खेप लेकर बैतूल पहुंचाती थीं और स्थानीय स्तर पर उसकी खरीद-बिक्री तथा सप्लाई का काम संभालती थीं। पुलिस का मानना है कि परिवार के सदस्य अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाकर पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहे थे। इस नेटवर्क के खुलासे में थाना प्रभारी श्री इनवाती, उप निरीक्षक प्रीति पालेवार, प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके, आरक्षक मोहित भाटी, जितेन्द्र मोरे, मोनू उईके, वर्षा नागले, लक्ष्मी कश्यप की मुख्य भूमिका रही।

Betul Rain News: बैतूल में रिमझिम से मिली राहत, अच्छी पैदावार के लिए अब तेज बारिश की आस
Shahpur Theft Case: पांच महीने बाद चोरी का खुलासा, नरसिंहपुर का आरोपी गिरफ्तार, साथी पर 10 हजार का इनाम
Betul Nagar Nigam: नगर निगम बनने की राह में अड़चन, 5 पंचायतों की असहमति के बाद प्रशासन सक्रिय
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'