Moong Registration Betul: कटाई शुरू लेकिन गिरदावरी अधूरी, मूंग पंजीयन के लिए भटक रहे किसान
Moong Registration Betul: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। ग्रीष्मकालीन मंूग और उड़द की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी करने बैतूल जिले का चयन होने के बाद जिले में मूंग और उड़द बेचने पंजीयन शुरू हो गया है। मूंग और उड़द बेचने ३२ पंजीयन केन्द्र बनाए गए हैं, जहां १५ जून तक किसान पंजीयन करवा सकते हैं। कुछ किसानों की मूंग की कटाई तक शुरू हो गई है बावजूद इसके गिरदावरी नहीं हुई है, जिससे किसान मूंग बेचने पंजीयन नहीं करवा पा रहे हैं। सरकार द्वारा इस साल मूंग के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य ८६८४ रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित निर्धारित किया है वहीं उड़द का न्यूनतम समर्थन मूल्य रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया हैं। मूंग खरीदी करने अभी तारीख की घोषणा नहीं की गई है। जिले में लगभग २० हजार हैक्टेयर में ग्रीष्मकालीन मूंग की बोवनी की गई है।
तीसरी फसल के रूप में ग्रीष्मकालीन मूंग का रकबा जिले में लगातार बढ़ रहा है। कृषि विभाग के अनुसार इस साल जिले में लगभग २० हजार हैक्टेयर में मूंग की बोवनी हुई है। प्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द खरीदने चुनिंदा जिलों का चयन किया गया है। जिसमें बैतूल जिला भी शामिल है।
२५ मई से १५ जून तक होंगे पंजीयन
जिले में मूंग और उड़द बेचने २५ मई से पंजीयन शुरू हो गए हंै। किसान १५ जून तक मूंग और उड़द बेचने पंजीयन करवा सकते हैं। पंजीयन करवाने गिरदावरी में मूंग दर्ज होना अनिवार्य है। किसानों द्वारा पंजीयन करवाने जरूरी दस्तावेज जमा किए जा रहे हैं, लेकिन इसमें गिरदावरी रिपोर्ट की बाधा आ रही है। कुछ किसानों ने बताया कि अभी तक पटवारी द्वारा गिरदारी में मूंग की फसल नहीं चढ़ाई गई है, जबकि उनकी मूंग की कटाई शुरू हो गई है। गिरदावरी में मूंग की फसल दर्ज नहीं होने से पंजीयन नहीं हो पाएगा।
३२ केन्द्रों पर हो रहे पंजीयन
वर्ष २०२५-२६ (विपणन वर्ष २०२६-२७) में प्राइस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत ई-उपार्जन पोर्टल पर ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द उपार्जन के लिए पंजीयन करवाने जिला उपार्जन समिति की बैठक में ३२ केन्द्र निर्धारित किए हैं। इन केन्द्रों पर २५ मई से १५ जून तक ऑनलाइन पंजीयन होंगे। जिले के किसान आदिम जाति सेवा सहकारी समिति आठनेर, बैतूल हमलापुर, विपणन सहकारी समिति आमला, चिचोली, पूर्णा विपणन समिति भैंसदेही, प्राथमिक सहाकारी समिति हिड़ली, जम्बाड़ा, रानीपुर, चोपना, घोड़ाडोंगरी, सारनी, पाढर, मलाजपुर, चिरापटला, प्रभातपट्टन, धाबला, खेड़ी सांवलीगढ़, जामठी, बैतूल बाजार, सोहागपुर, जीन, खंडारा, रोंढा, सेहरा, भीमपुर, चांदू, दामजीपुरा, रतनपुर, मुलताई, भौंरा, शाहपुर और बीजादेही में पंजीयन करवा सकते हैं।

Betul Rain News: बैतूल में रिमझिम से मिली राहत, अच्छी पैदावार के लिए अब तेज बारिश की आस
Shahpur Theft Case: पांच महीने बाद चोरी का खुलासा, नरसिंहपुर का आरोपी गिरफ्तार, साथी पर 10 हजार का इनाम