Betul Weather News: बैतूल में बढ़ी नौतपा की तपिश, मौसम विभाग ने जताए बारिश के आसार
Betul Weather News: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। नौतपा एक बार फिर अपनी रंगत में नजर आया। नौतपा के तीसरे दिन तापमान में खासी बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़कर एक बार फिर 42.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हालांकि रात के तापमान में बीती रात गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर नौतपा के आखरी 3 दिनों में बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है।
नौतपा के 9 दिन भीषण गर्मी वाले माने जाते हैं। यही कारण है कि लोग यही सोचकर परेशान रहते हैं कि पता नहीं इस साल तापमान कहां तक पहुंचता है। इस साल भी नौतपा की शुरूआत धमाकेदार अंदाज में हुई थी। नौतपा के एक दिन पहले तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन 25 मई को नौतपा के शुरू होते ही तापमान बढ़कर सीधे 42.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।
यह बात अलग है कि पहले दिन ही मौसम के 2 रंग नजर आए। दोपहर तक तो भीषण गर्मी से जूझते हुए लोग नजर आए। वहीं दूसरी ओर दोपहर बाद बादल छाने और कुछ स्थानों पर बारिश होने से दूसरे दिन यानी 26 मई को तापमान काफी कम हो गया। इस दिन तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस ही रहा। इससे लग रहा था कि अब पता नहीं नौतपा ठंडक के साथ ही न बीत जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
बुधवार को फिर हुआ इजाफा
बुधवार को तापमान में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला। आज का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके विपरीत बीती रात के तापमान में गिरावट देखी गई। मंगलवार-बुधवार की रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि इससे पहले सोमवार-मंगलवार की रात का तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस था। उससे भी एक रात पहले का तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस था।
आगे यह रह सकती है स्थिति
आने वाले दिनों में भी नौतपा खूब तपेगा, इसकी उम्मीद कम ही नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास और 30 मई को 41 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके बाद के 3 दिनों में तो तापमान के 40 और 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। इन 3 दिनों में कहीं-कहीं बारिश, बादल छाने और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है। यह 3 दिन ही नौतपा के आखरी 3 दिन होंगे।

Stray Cattle on Roads: बैतूल की सड़कों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, राजगढ़ हादसे ने दी चेतावनी
Akhil Bharatiya Bhargava Sabha: देशभर के 120 प्रतिनिधियों ने बनाई रणनीति, जयपुर में होगा भार्गव सभा का वार्षिक अधिवेशन
हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट