दूध हो या तेल...इनका हाथ से गिरना क्यों इतना घातक, ये अंधविश्वस नहीं, जानिए किस बात के संकेत?
रसोई में काम करते समय हाथ से दूध या तेल का गिर जाना आम बात मानी जाती है, लेकिन सनातन धर्म, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र में इसे केवल एक साधारण दुर्घटना नहीं माना गया है. मान्यताओं के अनुसार, घर में होने वाली छोटी-छोटी घटनाएं भी भविष्य में आने वाले शुभ-अशुभ संकेतों का इशारा देती हैं. यही कारण है कि हमारे बड़े-बुजुर्ग दूध, तेल या अन्य खाद्य पदार्थों के गिरने को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते हैं. धार्मिक दृष्टि से इन घटनाओं का संबंध ग्रहों की स्थिति और व्यक्ति के भाग्य से जोड़ा गया है.
दूध उबलकर गिरना शुभ
कि हिंदू धर्म में दूध को अत्यंत पवित्र माना गया है. दूध का संबंध भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रमा से है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा मन, शांति और सुख-समृद्धि का कारक ग्रह होता है. मान्यता है कि यदि रसोई में गैस पर रखा दूध उबलकर बाहर गिर जाए, तो यह कई बार शुभ संकेत माना जाता है. यह घर में सुख-समृद्धि, खुशखबरी या किसी मांगलिक का कार्य का संकेत है. खासतौर पर नए घर में प्रवेश या किसी शुभ अवसर पर दूध का उबलना शुभ है. दूसरी ओर यदि हाथ से ठंडा दूध गिर जाए या दूध का गिलास अचानक छूटकर जमीन पर फैल जाए, तो इसे शकुन शास्त्र में अशुभ संकेत माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा की कमजोरी का संकेत देता है. इससे परिवार में मानसिक तनाव, आपसी कलह और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं. कई लोग इसे घर की नकारात्मक ऊर्जा से भी जोड़कर देखते हैं.
ये बड़े संकट
ज्योतिषाचार्य पंडित दीपलाल जयपुरी कहते हैं कि अगर किसी व्यक्ति के हाथ से बार-बार दूध या तेल गिरता है, तो उसे अपने व्यवहार, मानसिक स्थिति और ग्रहों की दशा पर ध्यान देना चाहिए. विशेष रूप से तेल का गिरना शनि ग्रह की अशुभ स्थिति का संकेत हो सकता है. तेल का संबंध न्याय के देवता और कर्मफल दाता शनिदेव से माना गया है. इसलिए शकुन शास्त्र में हाथ से तेल गिरना शुभ नहीं माना जाता है. यदि घर में बार-बार तेल गिर रहा हो, तो यह आर्थिक तंगी, धन हानि, कर्ज बढ़ने या बनते काम बिगड़ने का संकेत है. इसे परिवार में बीमारी, मानसिक तनाव या किसी बड़े संकट की चेतावनी है.
ऐसे में करें क्या
ज्योतिष शास्त्र में ऐसे संकेत मिलने पर कुछ उपाय भी बताए गए हैं. यदि अनजाने में दूध या तेल गिर जाए, तो व्यक्ति को तुरंत भगवान से क्षमा मांगनी चाहिए. तेल गिरने की स्थिति में शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल का दान करना शुभ माना गया है. जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखना भी लाभकारी है. पंडित दीपलाल जयपुरी बताते हैं कि इन बातों को अंधविश्वास के रूप में नहीं बल्कि धार्मिक आस्था और परंपराओं के रूप में समझना चाहिए.

Betul Air Force Candidate Death: एयरफोर्स ज्वाइनिंग से एक दिन पहले युवक की मौत, कुएं में मिला शव, सड़क पर उतरे ग्रामीण
Madhya Pradesh Bus Strike: 7 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम, नहीं मानी मांगें तो थम जाएंगे बसों के पहिए
Betul Land Encroachment: सरकारी जमीन पर कब्जे का बड़ा खेल, जांच में सामने आए 27 अतिक्रमण
Outsource Employees Salary: सीएमएचओ कार्यालय पर गंभीर आरोप, सफाईकर्मियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान