700 साल पुरानी गाथा...इस रूप में मिले थे शिव, यहीं से शुरू हुई सुरेश्वर महादेव धाम की कहानी
ऐसराणा पर्वत की शांत और रहस्यमयी वादियों में बसी सुरेश्वर महादेव धाम की यह कहानी आस्था, चमत्कार और इतिहास का अनोखा संगम है. कहा जाता है कि करीब 700 साल पहले इस क्षेत्र में शिकार के लिए निकले लोग एक जंगली सूअर का पीछा करते-करते एक गुफा तक पहुंच गए. जैसे ही वे गुफा के अंदर दाखिल हुए, वहां का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए. गुफा के भीतर एक दिव्य शिवलिंग प्रकट हुआ, जिसे भगवान शिव का स्वरूप माना गया.
इस अद्भुत घटना के बाद इस स्थान को पवित्र धाम के रूप में स्थापित किया गया, जिसे आज सुरेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यह शिवलिंग बेहद प्राचीन है और इसकी आस्था महाभारत काल से जुड़ी मानी जाती है. ऐसराणा पर्वत की गुफा में स्थित यह मंदिर आज भी श्रद्धालुओं के लिए किसी रहस्य से कम नहीं है. दूर-दूर से भक्त यहां दर्शन के लिए आते हैं और अपनी मनोकामनाएं लेकर भगवान शिव के सामने नतमस्तक होते हैं. कहा जाता है कि सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत यहां पूरी होती है.
पांडव काल से जुड़ा है इस धाम का इतिहास
यहां का वातावरण भी बेहद खास है. चारों ओर पहाड़, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का एहसास हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है. मंदिर तक पहुंचने का रास्ता थोड़ा कठिन जरूर है, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था इस कठिनाई को भी आसान बना देती है. खासकर सावन और महाशिवरात्रि के दौरान यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. मंदिर के महंत महावीर गिरि महाराज ने लोकल18 को बताया कि यह धाम बेहद प्राचीन है और इसका इतिहास पांडव काल से जुड़ा माना जाता है.
ऐसे बना यह जगह आस्था और चमत्कार का केंद्र
स्थानीय मान्यता के अनुसार, सामूजा के ठाकुर एक बार शिकार करते हुए यहां पहुंचे थे. उन्होंने एक जंगली सूअर का पीछा किया, जो इस गुफा में आकर अचानक गायब हो गया. तभी भगवान शिव स्वयं प्रकट हुए और ठाकुर को दर्शन देकर इस स्थान की महिमा के बारे में बताया. इसके बाद से यह जगह आस्था और चमत्कार का केंद्र बन गई. आज सुरेश्वर महादेव धाम न सिर्फ एक धार्मिक स्थल है, बल्कि यह इतिहास और लोककथा का जीवंत उदाहरण भी है. यहां आने वाला हर व्यक्ति इस रहस्यमयी कथा को महसूस करता है और भगवान शिव की भक्ति में डूब जाता है.

Betul Air Force Candidate Death: एयरफोर्स ज्वाइनिंग से एक दिन पहले युवक की मौत, कुएं में मिला शव, सड़क पर उतरे ग्रामीण
Madhya Pradesh Bus Strike: 7 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम, नहीं मानी मांगें तो थम जाएंगे बसों के पहिए
Betul Land Encroachment: सरकारी जमीन पर कब्जे का बड़ा खेल, जांच में सामने आए 27 अतिक्रमण
Outsource Employees Salary: सीएमएचओ कार्यालय पर गंभीर आरोप, सफाईकर्मियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान