Betul Water Crisis Protest: पानी के लिए फूटा कांग्रेस का गुस्सा, महिलाओं ने नपा दफ्तर के सामने फोड़े मटके
Betul Water Crisis Protest: बैतूल। भीषण जल संकट को लेकर मंगलवार को कांग्रेस का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने लल्ली चौक से नगर पालिका परिषद तक उग्र प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेत्री मोनिका निरापुरे सहित महिलाओं ने नगर पालिका कार्यालय के सामने मटके फोड़कर विरोध दर्ज कराया।
हालात को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। इस दौरान निलय विनोद डागा ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद बैतूल की जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है, जबकि भाजपा सरकार केवल घोषणाओं और झूठे वादों में व्यस्त है। नगर पालिका और भाजपा जनप्रतिनिधि वर्षों से जल योजनाओं के नाम पर जनता को गुमराह करते रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि शहर के कई वार्डों में लोग कई-कई दिनों तक पानी का इंतजार करने को मजबूर हैं।

करोड़ों की योजनाएं, लेकिन जनता प्यास से बेहाल
मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि लाखापुर डेम योजना पर लगभग 2 करोड़ रुपए, अमृत-2 योजना पर 11 करोड़ रुपए और ताप्ती बैराज योजना पर करीब 32 करोड़ रुपए खर्च किए गए, लेकिन इसके बावजूद शहर को नियमित पेयजल उपलब्ध नहीं हो सका। ज्ञापन में बताया गया कि अमृत-2 योजना के तहत 16 किलोमीटर पाइपलाइन और चार पानी की टंकियां बनाई गईं, लेकिन स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है। कांग्रेस का आरोप है कि शहर को प्रतिदिन लगभग 17 एमएलडी पानी की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान में केवल 8 से 10 एमएलडी पानी की सप्लाई हो रही है। इसके कारण कई वार्डों में 4 से 5 दिन और कुछ क्षेत्रों में 7 से 8 दिन के अंतराल में पानी पहुंच रहा है।

टूटे पिलर और खाली टंकियां
निलय डागा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार वर्षों से लाखापुर डेम का पानी जल्द आएगा और ताप्ती बैराज से शहर की प्यास बुझेगी जैसे दावे करती रही, लेकिन आज तक शहरवासियों को उसका लाभ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि माचना क्षेत्र में खड़े पाइपलाइन के टूटे पिलर, क्षतिग्रस्त ताप्ती बैराज और खाली पड़ी पानी की टंकियां सरकार की नाकामी की गवाही दे रही हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जनता से पूरा जलकर वसूला जा रहा है, लेकिन बदले में नियमित पानी तक नहीं मिल रहा।
आंदोलन और उग्र करने की चेतावनी
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने साफ चेतावनी दी कि यदि शहर में जल्द नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। कांग्रेस ने कहा कि भीषण गर्मी में जनता पानी के लिए दर-दर भटक रही है और सत्ता में बैठे लोग केवल योजनाओं के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।
प्रदर्शन में यह रहे मौजूद
प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा, प्रदेश कांग्रेस सचिव समीर खान, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कालू आहूजा, राजकुमार चौबे, नेता प्रतिपक्ष राजकुमार दीवान, पार्षद कदीर खान, नफीस खान, अर्चना गोविंद साहू, सिराज पठान, सप्पू खान, नंदिनी तिवारी, अशोक नागले, उमाशंकर दीवान, जिला उपाध्यक्ष हर्षवर्धन धोटे, इस्माईल नब्बू खान, कोषाध्यक्ष लोकेश पगारिया, जिला सचिव अभय वर्मा, राकेश गंगारे, जिला कांग्रेस प्रवक्ता-लवलेश बब्बा राठौर, विजय पारधी, डॉ. प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ.नीतिन देशमुख, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष-जगदीश गब्बर गोचरे, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष-मोनिका निरापुरे, मंडलम अध्यक्ष-संतोष वाघमारे, पंढरी पंडाग्रे, राकेश सोनी, विजय मोखडे़, प्रणय पाठक, जिला यूकां अध्यक्ष संजय सरदार यादव, विधानसभा अध्यक्ष प्रीतेश गंगारे, जिला उपाध्यक्ष राहुल परते, पप्पू सेरकर, प्रेरणा शर्मा, राकेश मांझी, सोमेश त्रिवेदी, विशाल धुर्वे, मोहसिन पटेल, सोनू राठौर, सत्तार भाई, नवल सिंह ठाकुर, शैलेश्वर गायकवाड़, सुशीला तिवारी, शैलू पंडाग्रे, शंकर अड़लक, दानिश खान, सुभाष पवांर, लच्छु यादव, पिंटू लिखितकर, शुभम दीवान, अजाब झरबड़े सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Betul Air Force Candidate Death: एयरफोर्स ज्वाइनिंग से एक दिन पहले युवक की मौत, कुएं में मिला शव, सड़क पर उतरे ग्रामीण
Madhya Pradesh Bus Strike: 7 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम, नहीं मानी मांगें तो थम जाएंगे बसों के पहिए
Betul Land Encroachment: सरकारी जमीन पर कब्जे का बड़ा खेल, जांच में सामने आए 27 अतिक्रमण
Outsource Employees Salary: सीएमएचओ कार्यालय पर गंभीर आरोप, सफाईकर्मियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान