Maa Saraswati Lok Dhar: धार में बनेगा मां सरस्वती लोक और राजाभोज शोध संस्थान, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जताया सीएम का आभार
Maa Saraswati Lok Dhar: भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि धार भोजशामा में मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार में मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान बनाने की घोषणा की है, जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार प्रकट करता हूं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास भी विरासत भी के संकल्पों को साकार करने वाला कदम है।
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने धार भोजशाला को मां सरस्वती का मंदिर होने का जो ऐतिहासिक फैसला दिया है, वह सनातन संस्कृति की वैश्विक पहचान को और आगे ले जाने वाला निर्णय है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार सनातन के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। धार भोजशाला आंदोलन में प्राणों की आहूति देने वालों के परिजनों को भी पांच-पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता की घोषणा उन बलिदानियों का सम्मान है, जिन्होंने सनातन की रक्षा के लिए अपने प्राणों का न्यौछावर किया था।
धार की सूरत बदलने का कार्य कर रही भाजपा सरकार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि मां वाग्देवी के आशीर्वाद से सैकड़ों सालों का इंतजार समाप्त हुआ और न्यायालय के फैसले के बाद भोजशाला में प्रतिदिन पूजा-अर्चना शुरू हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली कंेद्र सरकार ने धार में पीएम मित्रा पार्क की सौगात देकर जिले को विकास की मुख्य धारा में पहले ही शामिल कर चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार धार की सूरत बदलने का कार्य कर रही है। धार अब विकास और विरासत की अवधारणा को साकार करते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है। 750 साल के संघर्ष के बाद भोजशाला मां वाग्देवी के मंदिर के रूप में फिर से स्थापित हुआ है। धार अब उद्योग के साथ पर्यटन और साहित्य का केंद्र भी बनेगा। उन्होंने कहा कि धार राजा भोज की नगरी है। राजा भोज, सम्राट विक्रमादित्य और हर्षवर्धन के कृतित्व व व्यक्तित्व से सनातन संस्कृति ने दुनिया के सामने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
जल संरक्षण के कार्यों को आगे बढ़ा रहे पीएम और सीएम
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री खण्डेलवाल ने कहा कि आज गंगा दशमी है। राजा भोज ने जल संरक्षण के लिए कई जल संरचनाएं बनवाई हैं। भोपाल का बड़ा तालाब भी राजा भोज ने बनवाया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजा भोज के जल संरक्षण के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। मध्यप्रदेश में तीन महीने तक चलने वाला जल गंगा संरक्षण अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत प्रदेश भर के साथ धार में भी खेत तालाब, डगवेल रिचार्ज, सिंचाई संरचना, जल संरक्षण के काम हो रहे हैं। 64 प्राचीन बावड़ियों-64 प्राचीन तालाबों का संरक्षण और जीर्णोद्धार कर रहे हैं। यहां 88 करोड़ 4 लाख की लागत से बनने वाले 12 कार्यों का भूमि-पूजन किया जा चुका है। पूरे प्रदेश में जल संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। श्री खण्डेलवाल ने भोजशाला को सनातन काल के समय का वैभव वापस दिलाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए एक बार पुनः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से आभार प्रकट किया है।

Betul Air Force Candidate Death: एयरफोर्स ज्वाइनिंग से एक दिन पहले युवक की मौत, कुएं में मिला शव, सड़क पर उतरे ग्रामीण
Madhya Pradesh Bus Strike: 7 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम, नहीं मानी मांगें तो थम जाएंगे बसों के पहिए