Nautapa Weather Update: 9 दिन का नौतपा आज से शुरू, बैतूल में गर्मी को लेकर क्या है अनुमान?
Nautapa Weather Update: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। आग उगलते सूरज और झुलसाने वाली गर्मी के लिए जाना जाने वाला नौतपा कल यानी 25 मई से शुरू हो रहा है। यह 2 जून तक चलेगा। नौतपा के करीब आते ही लोग यह सोचकर चिंतित हो उठे हैं कि क्या इस बार भी नौतपा में सूरज आग उगलेगा? हालांकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए जो पूर्वानुमान जताया है, उसके अनुसार इस बार नौतपा के ठंडे रहने के ज्यादा आसार हैं।
धार्मिक मान्यता और पंचांग के अनुसार सूर्य जब रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तो इसके शुरूआती 9 दिनों को नौतपा कहा जाता है। इन 9 दिनों में सूर्य धरती के सबसे निकट प्रभाव में होता है। यही कारण है कि सूरज इन 9 दिनों तक ऐसा महसूस होता है कि जैसे आग उगल रहा है। इससे भीषण गर्मी का दौर चलता है। लू चलती है, तापमान बेहद ज्यादा हो जाता है। इन सभी से शरीर में पानी की कमी और हीट स्ट्रोक का खतरा पड़ जाता है। यही कारण है कि लोग नौतपा में विशेष सावधानी बरतते हैं।
एक मान्यता यह भी है कि नौतपा जितना अधिक तपेगा, बारिश उतनी ही अच्छी होगी। हालांकि यह बात हमेशा सच साबित नहीं होती। कई बार जहां नौतपा तपता ही नहीं और कई बार बारिश भी हो जाती है। वहीं दूसरी ओर कई बार नौतपा के खूब तपने पर भी बारिश कुछ खास नहीं होती।
इस बार तापमान की यह स्थिति
इस बार नौतपा से पहले ही तापमान खूब बढ़ चुका है। 18 मई को तापमान जहां 43 डिग्री सेल्सियस था तो 19 मई को यह बढ़कर 43.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान था। हालांकि इसके बाद तापमान 42 डिग्री से कम ही चल रहा है। आज 24 मई को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस है, जबकि 23 मई को 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान था। रात का तापमान जरुर काफी ज्यादा चल रहा है। शुक्रवार-शनिवार की रात का तापमान 28.8 पर पहुंच गया था, जबकि शनिवार-रविवार की रात का तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
नौतपा को लेकर यह पूर्वानुमान
इस बार मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि नौतपा बहुत ज्यादा नहीं तपेगा। मौसम विभाग के अनुसार 25 मई को 41, 26 मई को 42, 27 मई को 42, 28 मई को 41, 29 मई को 41 और 30 मई को 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रह सकता है। इन दिनों में किसी भी दिन में जिले में लू चलने की संभावना नहीं जताई है। इससे संभावना है कि इस बार नौतपा हाहाकार नहीं मचाएगा।

रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत
तुर्की को अमेरिका का संदेश, रूसी मिसाइल सिस्टम हटाने के बाद ही सुधरेंगे रिश्ते
आइंस्टीन के सिद्धांत पर फिर लगी मुहर, 100 साल बाद मिली नई वैज्ञानिक पुष्टि
30 जुलाई मतदान से पहले भाजपा का फुल दमखम, दतिया में निकलेगा CM मोहन यादव का रोड शो
अखिलेश का बड़ा हमला, 2014 की नीतियों पर उठाए सवाल; बोले- देश को होता ज्यादा फायदा