Betul Collector Meeting: बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समय सीमा की बैठक में सभी एसडीएमजनपद सीईओसीएमओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में और अधिक सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासनिक अमला तत्काल मौके पर पहुंचे।बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर रहने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार भी अब बिना सक्षम अनुमति के मुख्यालय से बाहर न जाएं। 

 

आपदा प्रबंधन की ठोस कार्य योजना बनाएं

       कलेक्टर डॉ सोनवणे ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में एक सप्ताह के भीतर आपदा प्रबंधन की कार्ययोजना तैयार करें। पूर्व की दुर्घटनाओं से सबक लेते हुए मेलेवाटर पार्ककथा वाचन जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पूर्व तैयारी सुनिश्चित की जाए। सभी नगरीय निकायों में दमकल वाहन चालू एवं अच्छी स्थिति में रहेंफायर एक्सटिंग्विशर की व्यवस्था हो तथा संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाए। खराब दमकल वाहनों की तत्काल मरम्मत कराई जाए।

निर्माण श्रमिकों का अनिवार्य पंजीयन

       श्रम विभाग को निर्देशित किया गया कि जिले में माइनिंगलोक निर्माणहाउसिंग सहित सभी निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों का अनिवार्य रूप से मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल में पंजीयन कराया जाए। कोई भी श्रमिक अपंजीकृत न रहे।

पेयजल समस्याओं का त्वरित समाधान

       पेयजल संबंधी शिकायतों की ब्लॉकवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ सोनवणे ने निर्देश दिए कि पानी की समस्या का तुरंत निराकरण किया जाए। मरम्मतबोरिंगअधिग्रहण आदि आवश्यक कार्यों में विलंब न हो। एसडीएम और जनपद सीईओ सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण

       बैठक में सीएम हेल्पलाइन की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का संतोषजनक एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हो। प्रभातपट्टन में कैंप लगाकर शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए। नॉन-अटेंडेंट शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने और भविष्य में ऐसी स्थिति होने पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए। जुर्माना राशि रेडक्रॉस में जमा कराई जाएगी। महिला एवं बाल विकाससामाजिक न्यायपंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा नगरीय प्रशासन विभागों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि शिकायतों का संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करें। जनसुनवाई और समयावधि के प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग कर समाधान किया जाएताकि आवेदकों को एक ही शिकायत के लिए बार-बार परेशान न होना पड़े। न्यायालयीन प्रकरणों की भी नियमित समीक्षा के निर्देश दिए गए।

फील्ड भ्रमण करें जिला अधिकारी

       कलेक्टर डॉ सोनवणे ने कहा कि जिला अधिकारी नियमित रूप से फील्ड भ्रमण करें और योजनाओं का जमीनी स्तर पर निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि व्यवस्थित भ्रमण के अभाव में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा हैइसलिए पंचायत स्तर तक जाकर निरीक्षण करें और सुनिश्चित करें कि निरीक्षण का परिणाम सुधार के रूप में परिलक्षित हो।

तालाबों की जल क्षमता बढ़ाने के निर्देश

       जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले के सभी तालाबों का चिन्हांकन कर उनका गहरीकरण करने के निर्देश दिए गए। इससे जल भंडारण क्षमता बढ़ेगी और किसानों को मिट्टी भी उपलब्ध होगी। जल संसाधनलोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं पंचायत विभाग को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए। नल-जल योजनाओं में खराब गुणवत्ता के पाइपों की शिकायतों का चिन्हांकन कर सुधार करने तथा पुराने पाइपों की मरम्मत 15वें वित्त आयोग से कराने के निर्देश भी दिए गए।

लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

       लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ सोनवणे ने निर्देश दिए कि समयसीमा का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। समयसीमा से बाहर जाने पर संबंधित अधिकारी पर जुर्माना लगाया जाएगा। राजस्व प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने और सीमांकन संबंधी शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग को सुधार के निर्देश

       स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान संस्थागत प्रसव की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सुधार लाने के निर्देश दिए गए। सीएमएचओ को फील्ड में रहकर योजनाओं की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।

जल गंगा संवर्धन अभियान में प्रगति लाने के निर्देश

       कलेक्टर डॉ सोनवणे ने अभियान के तहत खेत तालाबअमृत सरोवरडगवेल रिचार्ज सहित अन्य कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। ग्रामीण यांत्रिकी सेवाजनपद सीईओ एवं संबंधित विभागों को प्रगति तेज करने के निर्देश दिए गए। मुलताईप्रभात पट्टनचिचोली और भीमपुर क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें

       खरीदी कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ सोनवणे ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर केंद्रों का निरीक्षण करें। केंद्रों पर पानीछायापरिवहन एवं भुगतान की उचित व्यवस्था हो। किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। भैंसदेही एवं शाहपुर क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

एचएलबीसी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक जनगणना) में प्रगति के निर्देश

       जनगणना कार्य की भी समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ सोनवणे ने एचएलबीसी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक जनगणना) में तेजी लाने के निर्देश दिए। सभी प्रविष्टियां शत-प्रतिशत दर्ज करने और आंकड़ों की सटीकता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। एसडीएम को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी एसडीएम एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।