Sarni Police Action: 6.68 लाख के बदले चुकाए 10.20 लाख, फिर भी मिल रही थी जान से मारने की धमकी; सूदखोर गिरफ्तार
Sarni Police Action: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। जिले में सूदखोरों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक व्यक्ति ने एक सूदखोर से 6.68 लाख रुपये लिए, जिसके बदले 10.20 लाख रुपये वापस कर दिए। इसके बावजूद सूदखोर द्वारा ज्यादा ब्याज की मांग की जा रही थी। यह राशि नहीं दिए जाने पर जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सूदखोर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी कि 1 मई को फरियादी परसराम पिता मदरसा वरकड़े, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम धाड़गांव, थाना रानीपुर द्वारा थाना सारणी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसने 13 अप्रैल 2023 से 4 अक्टूबर 2025 के मध्य आरोपी दीपक डहारे से कुल 6 लाख, 68 हजार 400 उधार लिए थे। फरियादी द्वारा आरोपी को कुल 10 लाख, 20 हजार, 950 रुपये वापस किए जाने के बावजूद आरोपी द्वारा अवैध रूप से अत्यधिक ब्याज की मांग करते हुए लगातार दबाव बनाया जा रहा था तथा जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।
दो चेक भी रखे थे खुद के पास
आरोपी द्वारा फरियादी के 2 खाली चेक भी अपने पास रखे गए थे, जिन्हें वापस नहीं किया जा रहा था। उक्त रिपोर्ट पर थाना सारणी में अपराध धारा 3, 4 मप्र ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 एवं 2-बी, 3/11एफ मप्र साहूकार अधिनियम तथा धारा 308(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी गिरफ्तार, चेक किए जब्त
शिकायत पर थाना सारणी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक कुमार डहारे को 1 मई 2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से फरियादी के 2 खाली चेक जप्त किए गए हैं। आरोपी को 2 मई को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक प्रीति पालेवार, प्रधान आरक्षक श्रीराम उइके और आनंद कसोटिया की मुख्य भूमिका रही।

चुनावी मैदान में बीजेपी की ताकत का प्रदर्शन, आज सीएम मोहन यादव-हेमंत खंडेलवाल का रोड शो
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान