IPL Online Betting Arrest Betul: IPL पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहा था युवक, बैतूल पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा; मोबाइल और नकदी बरामद
IPL Online Betting Arrest Betul: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। बैतूल कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल, 3500 रुपये नकद और आईपीएल सट्टे के हिसाब-किताब की पर्चियां जब्त की है।
पुलिस ने बताया कि 30 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर आरोपी शेख सरफराज उर्फ रिंकू शिकारी पिता शेख गुलाब, उम्र 28 साल, निवासी ठाकुर मोहल्ला शाहपुर को वनप्लस मोबाइल से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस के मैच पर 'क्रिकेट गुरु' एप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा लगाते रंगे हाथ पकड़ा गया है।
अप्रैल माह से लगा रहा था दांव
पुलिस थाना लाकर मोबाइल का बारीकी से अवलोकन करने पर पाया गया कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर माह अप्रैल से आईपीएल मैचों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का खेल खेल रहा था।
अन्य साथियों पर भी अपराध दर्ज
आरोपी के मेमोरेंडम एवं साक्ष्यों के आधार पर शेख सरफराज उर्फ रिंकू शिकारी एवं उसके साथी पंकज पटेल, पंकू नाई, ललित रघुवंशी व अन्य के विरुद्ध अपराध क्रमांक धारा 4(क) सट्टा एक्ट, 49 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तारी में इनकी रही भूमिका
आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक बसंत अहके, प्रधान आरक्षक तरुण पटेल, शिव कुमार, आरक्षक नितिन चौहान और अनिल डेहरिया की भूमिका सराहनीय रही।

Betul Air Force Candidate Death: एयरफोर्स ज्वाइनिंग से एक दिन पहले युवक की मौत, कुएं में मिला शव, सड़क पर उतरे ग्रामीण
Madhya Pradesh Bus Strike: 7 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम, नहीं मानी मांगें तो थम जाएंगे बसों के पहिए