Betul Congress News: कल घोषित हो सकती है जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी: 51 पदाधिकारियों की सूची में दिखेगा निलय डागा का दबदबा
Betul Congress News: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के लगभग ९ माह में ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा द्वारा जिला कांग्रेस में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। ब्लॉक, उप ब्लॉक और शहर कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा के बाद अब जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की सूची भी लगभग फाइनल हो चुकी है, जिसकी घोषणा कल दो मई को हो सकती है। विश्वस्त राजनैतिक सूत्रों की माने तो डीसीसी में ५१ पदाधिकारी रहेंगे। जिसमें अधिकतर पदाधिकारी निलय डागा के करीबी और और उनकी पसंद के होंगे। जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में एक बार फिर निलय डागा का जलवा दिखाई देने की संभावना है।
एआईसीसी द्वारा संगठन सृजन अभियान की लंबी प्रक्रिया के बाद पिछले वर्ष अगस्त माह में बैतूल जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक निलय डागा को नियुक्त किया था। श्री डागा के संगठन का कार्यभार सम्हालने के बाद से जिले में न सिर्फ कांग्रेस की गतिविधयां बढ़ गई बल्कि जमीनी स्तर पर भी पदाधिकारियों की नियुक्तियां होने लगी हैं। प्रदेश कांग्रेस में भी निल डागा का दबदबा साफ दिखाई देने लगा है।
श्री डागा के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने के बाद जिले में २२ ब्लॉक और उपब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, ७ शहर कांग्रेस अध्यक्ष, १३० मंडलम अध्यक्ष की नियुक्ति हो चुकी है। वहीं जमीनी स्तर पर ५५४ पंचायत कमेटी में से ३१६ और शहरी क्षेत्र की १९२ वार्ड समितियों में से ९५ वार्ड समिति का गठन हो चुका है। जिले के सभी १७५८ मतदान केन्द्रों में बीएलए भी नियुक्त किए जा चुके हंै।
इनमें से अधिकतर पदाधिकारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा के करीबी और उनकी पसंद से बनाए गए हैं। खबर है कि कुछ ब्लॉक में श्री डागा की सहमति के बिना ब्लॉक कांगे्रस अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई थी। जिस पर श्री डागा ने पीसीसी में तीखी नाराजगी व्यक्त की थी इसके बाद उन ब्लॉक के साथ ही जिले में श्री डागा की पसंद के शहर कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा कर ''बेलेंस" किया गया है।
विश्वस्त राजनैतिक सूत्रों की माने तो उपरोक्त सभी नियुक्तियों के बाद श्री डागा द्वारा जिला कार्यकारिणी भी तैयार कर ली गई है। जिस पर पीसीसी की मुहर के बाद कल या एक-दो दिन में घोषणा हो सकती है। डीसीसी में ५१ पदाधिकारियों की नियुक्ति हो सकती है, जिसमें अधिकतर पदाधिकारी निलय डागा के समर्थक और करीबियों को बनाया जाएगा। डीसीसी में नियल डागा का जलवा साफ दिखाई देगा। जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद जिला कांग्रेस में निलय डागा का दबदबा साफ नजर आएगा।

Betul Air Force Candidate Death: एयरफोर्स ज्वाइनिंग से एक दिन पहले युवक की मौत, कुएं में मिला शव, सड़क पर उतरे ग्रामीण
Madhya Pradesh Bus Strike: 7 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम, नहीं मानी मांगें तो थम जाएंगे बसों के पहिए
Betul Land Encroachment: सरकारी जमीन पर कब्जे का बड़ा खेल, जांच में सामने आए 27 अतिक्रमण