Bhainsdehi Murder Case: चाचा की गाली से भड़का भतीजा, उतार दिया मौत के घाट: भैंसदेही पुलिस ने 12 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
Bhainsdehi Murder Case: भैंसदेही (राष्ट्रीय जनादेश)। थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही चाचा की हत्या कर दी। चाचा के द्वारा गाली-गलौज करना भतीजे को नागवार गुजरा और उसने यह खतरनाक कदम उठा डाला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को 12 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 29 अप्रैल को भैंसदेही अस्पताल से प्राप्त तहरीर के आधार पर मर्ग जांच के दौरान मृतक अनिल डिकारे की पत्नी जसमु डिकारे के बयान के आधार पर आरोपी भतीजे संदीप पिता दादू डिकारे के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक को गंभीर चोट लगना होना प्रमाणित हुआ। मृतक की पत्नी के समक्ष ही आरोपी द्वारा घटना घटित की थी।
इस पर 30 अप्रैल को आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि चाचा द्वारा गाली गलौज की गई तो उसने उन्हें समझाया। इसके बावजूद वे नहीं माने तो आवेश में आकर मारपीट कर हत्या कर दी। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

Betul Rain News: बैतूल में रिमझिम से मिली राहत, अच्छी पैदावार के लिए अब तेज बारिश की आस
Shahpur Theft Case: पांच महीने बाद चोरी का खुलासा, नरसिंहपुर का आरोपी गिरफ्तार, साथी पर 10 हजार का इनाम
Betul Nagar Nigam: नगर निगम बनने की राह में अड़चन, 5 पंचायतों की असहमति के बाद प्रशासन सक्रिय
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'