Teacher suicide case Sarni: मकान सौदे में प्रताड़ना से तंग आकर शिक्षक ने की आत्महत्या, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
Teacher suicide case Sarni: सारनी (राष्ट्रीय जनादेश)। जिले के सारनी थाना क्षेत्र में एक शिक्षक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले का खुलासा हो गया है। बडोरा निवासी एक दंपति द्वारा एडवांस वापस नहीं करने और धमकाए जाने से परेशान होकर शिक्षक ने यह कदम उठाया था। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि शिक्षक हंसराज पद्माकर (उम्र 49 वर्ष), निवासी आजाद नगर पाथाखेड़ा ने आत्महत्या कर ली थी। घटनास्थल से प्राप्त भौतिक साक्ष्य, परिजनों के कथन एवं मृतक द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट के आधार पर स्पष्ट हुआ कि मृतक की मृत्यु प्राकृतिक न होकर प्रताड़ना के कारण हुई आत्महत्या है।
जांच में यह तथ्य आए सामने
जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी राजकुमार लोखंडे एवं उसकी पत्नी निशा लोखंडे, निवासी बडोरा द्वारा मकान विक्रय के नाम पर 25 लाख 21 हजार रुपये का सौदा कर 3 लाख 70 हजार रुपये बयाना राशि के रूप में प्राप्त की गई थी। इसके पश्चात आरोपियों द्वारा रजिस्ट्री न कर बयाना राशि लौटाने से इंकार किया गया।
पैसे मांगने पर किया गया प्रताड़ित
पैसे मांगने पर मृतक को झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उक्त प्रताड़ना से आहत होकर मृतक ने 28 अप्रैल को अपने निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Betul Rain News: बैतूल में रिमझिम से मिली राहत, अच्छी पैदावार के लिए अब तेज बारिश की आस
Shahpur Theft Case: पांच महीने बाद चोरी का खुलासा, नरसिंहपुर का आरोपी गिरफ्तार, साथी पर 10 हजार का इनाम
Betul Nagar Nigam: नगर निगम बनने की राह में अड़चन, 5 पंचायतों की असहमति के बाद प्रशासन सक्रिय
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा